आमिर खान का विवादों से रहा है गहरा नाता! कभी अमिताभ-शाहरुख को लेकर हुआ हंगामा, भाई ने लगाया किडनैपिंग का आरोप
Aamir Khan Controversy: बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर अभिनेता आमिर खान का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. दो शादी और तलाक, फिर गौरी स्प्रैट संग रिश्ता. अपने भाई से विवाद आदि मामलों को लेकर अक्सर आमिर खान चर्चा में रहते हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उनके कुछ विवादों पर.
नर्मदा बचाओ आंदोलन में शामिल रहे आमिर खान
साल 2006 में आमिर खान ने मेधा पाटकर के साथ मिलकर गुजरात सरकार के नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने के फैसले का विरोध किया था. इस पर उनकी आलोचना भी हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लोगों को सही जगह मिलने की मांग कर रहे हैं. इसके चलते अभिनेता की फिल्म 'फना' को गुजरात में बैन कर दिया गया था.
आमिर खान के भाई ने लगाया किडनैपिंग का आरोप
आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल खान ने साथ में साल 2000 में 'मेला' फिल्म में काम किया था. इसके बाद फैसल खान अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए. फैसल ने आमिर पर एकबार आरोप लगाया कि उन्हें घर में किडनैप करके रखा गया है और गलता दवाएं दी जाती हैं. साथ ही उन्होंने कहा आमिर का परिवार उन्हें मानिसक रोगी बनाना चाह रहा है.
चेतन भगत ने आमिर पर लगाया आरोप
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ की सफलता के बाद लेखक चेतन भगत ने आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप लगाया कि यह फिल्म उनकी किताब ‘फाइव पॉइंट्स समवन’ पर आधारित है, लेकिन उन्हें सही श्रेय नहीं दिया गया. इस बात पर आमिर खान का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि असली लेखक अभिजात जोशी हैं और उनसे श्रेय छीनने की कोशिश गलत है. हालांकि, बाद में चेतन भगत ने आमिर खान से माफी मांग ली.
आमिर और शाहरुख खान का विवाद
एकबार आमिर खान ने अजीब सा मजाक किया. आमिर ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रख दिया. साल 2009 में आमिर ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'मैं एक पेड़ के नीचे, घाटी के किनारे, समुद्र तल से लगभग 5000 फीट ऊपर बैठा हूं. अम्मी, इरा और जुनैद मेरे पास हैं और हम अपना पसंदीदा बोर्ड गेम खेल रहे हैं. शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है और मैं उसे बीच-बीच में बिस्कुट खिला रहा हूं. मुझे और क्या चाहिए?' हालांकि, इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी.
तुर्की जाने पर हुआ विवाद
साल 2020 में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान तुर्की गए और वहां की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन से मुलाकात की. तुर्की के पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर रुख की वजह से इस मुलाकात पर सोशल मीडिया में काफी विवाद हुआ. हालांकि, बाद में किसी और विवाद से बचने के लिए आमिर ने फिल्म की शूटिंग दूसरी जगह करने का फैसला किया.
आमिर खान का विवाद
साल 2015 में, शाहरुख खान को भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर बोलने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एक बार 'ब्लैक' फिल्म के दौरान आमिर ने अमिताभ के अभिनय को लेकर कहा कि उनकी एक्टिंग तो सिर के ऊपर से निकल गई. इसे लेकर विवाद हुआ था.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी. आपको बता दें कि वे पिछले कुछ समय से साथ हैं और मुंबई में एक साथ रह रहे हैं.
आमिर खान का नेटवर्थ
2025 की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की अनुमानित संपत्ति 1900 करोड़ के आस-पास है. अभिनेता बड़ी फिल्मों के लिए लगभग 100-275 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.