अभिषेक-करीना और वो बंद कमरा: कपूर खानदान की पार्टी का वो किस्सा, जिसे आज भी याद करते है दोनों सितारे
Old Memories : बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने एक साथ फिल्मी सफर शुरू किया था, लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्मों में आने से सालों पहले ये दोनों एक ही कमरे में बंद हो गए थे? करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर हुई इस मजेदार और चौंकाने वाली घटना ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था.
बचपन की गहरी दोस्ती
अभिषेक बच्चन और करीना कपूर बचपन के दोस्त है. उनके परिवारों (कपूर और बच्चन परिवार) के बीच पुराने और करीबी रिश्ते रहे है, जिसके कारण वे अक्सर साथ वक्त बिताते थे.
करिश्मा कपूर की बर्थडे पार्टी
यह दिलचस्प वाकया करिश्मा कपूर की एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के बच्चे भी शामिल हुए थे.
खेल-खेल में शरारत
बचपन में अभिषेक और करीना काफी शरारती थे. पार्टी के दौरान खेलते-खेलते वे घर के एक कमरे में चले गए और गलती से दरवाजा अंदर से लॉक हो गया था.
कमरे में हुए कैद
अभिषेक और करीना उस कमरे में बंद हो गए. वे बहुत छोटे थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि दरवाजा कैसे खोला जाए, जिसके कारण वे काफी देर तक अंदर ही फंसे रहे.
दोनों का डर जाना
बताया जाता है कि कमरे में बंद होने के बाद दोनों बच्चे काफी डर गए थे. काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तब घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की.
रणधीर कपूर ने की मदद
जब पता चला कि बच्चे कमरे में बंद है, तब करीना के पिता रणधीर कपूर और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर दरवाजा खुलवाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.
पार्टी का माहौल बदला
इस घटना के बाद पार्टी का पूरा ध्यान इन दोनों बच्चों पर आ गया था . रोते हुए चेहरे के साथ बाहर निकलने के बाद उन्हें ढेर सारा प्यार भी मिला .
करीना की पहली फिल्म का कनेक्शन
दिलचस्प बात यह है कि बचपन में एक ही कमरे में बंद होने वाले इन दोनों सितारों ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' (Refugee) से एक साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था .