Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अंबानी परिवार के साथ शाही अंदाज में दिखीं क्वीन रानिया, जानें कौन है जॉर्डन की यह खूबसूरत रानी

अंबानी परिवार के साथ शाही अंदाज में दिखीं क्वीन रानिया, जानें कौन है जॉर्डन की यह खूबसूरत रानी

मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा अपनी भव्यता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए चर्चा में रहता है.  हाल ही में जॉर्डन की क्वीन रानिया ने मुंबई में अंबानी परिवार से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.  इस खास मौके पर नीता अंबानी और ईशा अंबानी के साथ क्वीन का तालमेल देखने लायक था. 

Last Updated: February 17, 2026 | 10:04 PM IST
welcome special guest - Photo Gallery
1/8

खास मेहमान का स्वागत

जॉर्डन की रानी, क्वीन रानिया हाल ही में भारत आई. यहां उन्होंने देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है.

Visit the Cultural Center - Photo Gallery
2/8

कल्चरल सेंटर की सैर

क्वीन रानिया मुंबई के मशहूर 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) भी गई. उन्होंने वहां की कला और खूबसूरती को करीब से देखा. अंबानी परिवार ने अपनी इस खास मेहमान का स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से किया.

the whole family was present - Photo Gallery
3/8

पूरा परिवार रहा मौजूद

इस खास मौके पर सिर्फ मुकेश और नीता अंबानी ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी ईशा, दामाद आनंद पीरामल और घर की बहुएं श्लोका और राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी. सबने मिलकर क्वीन का सत्कार किया.

Who is Queen Rania? - Photo Gallery
4/8

कौन है क्वीन रानिया?

क्वीन रानिया का जन्म 31 अगस्त 1970 को कुवैत में हुआ था. वह एक साधारण फिलिस्तीनी परिवार से ताल्लुक रखती थी. उन्होंने अपनी मेहनत से पढ़ाई की और बिजनेस की डिग्री हासिल की.

New beginning in Jordan - Photo Gallery
5/8

जॉर्डन में नई शुरुआत

साल 1991 में खाड़ी युद्ध के समय उनका परिवार कुवैत छोड़कर जॉर्डन में जाकर बस गया. उस समय रानिया को अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन वह उसी देश की रानी बनेंगी जहां वह शरण लेने आई है.

One meeting changed life - Photo Gallery
6/8

एक मुलाकात ने बदली जिंदगी

साल 1993 में रानिया एक डिनर पार्टी में गई, जहां उनकी मुलाकात जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला से हुई. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और सिर्फ 6 महीने बाद ही उन्होंने शादी कर ली.

The youngest queen - Photo Gallery
7/8

सबसे कम उम्र की रानी

शादी के कुछ साल बाद 1999 में जब राजा अब्दुल्ला सिंहासन पर बैठे, तब रानिया की उम्र केवल 28 साल थी. इतनी छोटी उम्र में वह दुनिया की सबसे कम उम्र की रानियों में शुमार हो गई.

She is also the queen of hearts - Photo Gallery
8/8

दिल की भी है रानी

क्वीन रानिया सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अच्छे कामों के लिए भी जानी जाती है. वह महिलाओं को आगे बढ़ाने और बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार काम करती है, जिसकी दुनिया भर में तारीफ होती है.

More News