Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एक्टर सिद्धांत ने शेयर कीं फिल्म Do Deewane Seher Mein की बिहाइंड द सीन की तस्वीरें, फैंस के रिएक्शन ने जीता दिल

एक्टर सिद्धांत ने शेयर कीं फिल्म Do Deewane Seher Mein की बिहाइंड द सीन की तस्वीरें, फैंस के रिएक्शन ने जीता दिल

Do Deewane Seher Mein: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है. यह लोगों के दिलों को जीत रहा है और सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार शुरू हो गई है. इस दरमियान बिहाइंड द सीन की कुछ फोटोज जमकर धमाल मचा रही हैं. सिद्धांत ने तस्वीरों के माध्यम से फिल्म की एक झलक पेश की, जो बहुत ही पसंद की जा रही हैं.

Last Updated: February 10, 2026 | 4:20 PM IST
The teaser won hearts - Photo Gallery
1/9

टीजर ने जीता दिल

जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' का टीजर लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें इमोशनल के अलावा रियल टच दिया गया है, जो फैंस को बेहद आकर्षित कर रहा है.

Share photos on Instagram - Photo Gallery
2/9

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर

सिद्धांत इन दिनों मृणाल ठाकुर के साथ मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर कुछ बिहाइंड-द-सीन (BTS) तस्वीरें शेयर की. इन फोटोज के जरिए दर्शकों को मूवी की एक झलक देखने को मिली. इसे काफी लाइक किया जा रहा है.

The magic of off-screen moments - Photo Gallery
3/9

ऑफ-स्क्रीन मोमेंट्स का मैजिक

बता दें कि फिल्म के टीजर में मृणाल और सिद्धांत में एक इमोशनल खिंचाव दर्शाया गया. फैंस उनकी केमिस्ट्री को स्क्रीन से कहीं आगे तक फैली हुई देख रहे हैं. दोनों एक्टर्स को एक साथ एक पब्लिक इवेंट में भी साथ देखा गया. यहां वे एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखे गए.

Siddhant's post increased the excitement of the fans - Photo Gallery
4/9

सिद्धांत के पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

दोनों की केमिस्ट्री को और हवा तब मिली, जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर इवेंट की एक रील साझां की. इसमें फिल्म के ट्रैक 'दो दीवाने सहर में' को दिखाया और कैप्शन को भी छोटा करके लिखा 'दो दीवाने'. इसके बाद पोस्ट की वाइब को फैंस ने कैच कर लिया और कई तरह की चर्चाएं होने लगीं.

Love story based on real relationships - Photo Gallery
5/9

असली रिश्तों पर आधारित लव स्टोरी

मूवी में मृणाल और सिद्धांत ने ऐसे रोल निभा रहे हैं, जो खुद को समझने की कोशिश में हैं. फिल्म का मकसद रोमांस आइडियल तरीके से हटकर इमोशनल कमजोरी, अनिश्चितता और असली रिश्तों की शांत उथल-पुथल पर फोकस करना है. रोमांस और गहराई भरे जज्बातों के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन में से एक बनती दिख रही है. इसकी कहानी तमाशे से अधिक भावनाओं की ओर इशारा करती है.

Release Details and Production Team - Photo Gallery
6/9

रिलीज़ डिटेल्स और प्रोडक्शन टीम

दो दीवाने सहर में फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले, रवि उदयवार फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं और यह 20 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज़ होगी.

As if the reality is being revealed - Photo Gallery
7/9

जैसे हकीकत बयां हो रही हो

फिल्म में इस तरह के सीन फिल्माए गए हैं, जिसे देखकर आपको लगेगा कि वह आपके ही जीवन की घटना हो. पुराने जमाने के म्यूज़िक और एक लीड जोड़ी के साथ केमिस्ट्री को बनावटी होने के बजाय स्वाभाविक तौर पर दर्शाया गया है. यह साल की बड़ी रोमांटिक फिल्म बन सकती है.

A different twist in the story of the film - Photo Gallery
8/9

फिल्म की कहानी में अलग ट्विस्ट

भारत में प्रेम कहानी पर पहले कई फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन, यह फैंस को अलग तरह का एहसास देने वाली है. शहर की भागदौड़ के बीच एक लड़का और लड़की एक-दूसरे को बदलने पर नहीं बल्कि समझने पर जोर देते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन और सामान्य जानकारी के लिए है, जो विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. इंडिया न्यूज किसी तरह की परेशानी में जवाबदेह नहीं है.

More News