नसीरुद्दीन शाह से पंकज त्रिपाठी तक; थिएटर की मिट्टी से निकले ये कलाकार, बड़े पर्दे पर बन गए सुपरस्टार
World Theatre Day: आज 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) दिवस मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर जानेंगे उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिन्होंने अपना एक्टिंग करियर थिएटर से शुरू किया और आज बॉलीवुड की दुनिया में राज कर रहे हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज एक्टर्स शामिल है.
मनोज बाजपेयी
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र रहे मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले कई नाटक किए थे. साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'द्रोहकाल' में एक मिनट की भूमिका से मनोज ने फीचर फिल्म में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन' में पहली मुख्य भूमिका निभाई थी.
राजकुमार राव
राजकुमार राव हिंदी फिल्म उद्योग के बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक हैं. अभिनेता ने अपने स्कूली दिनों में नाटकों में भाग लिया था. आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत, पहले जो सेना में जाना चाहते थे. लेकिन एक्टिंग के प्रति जुनून के कारण उन्होंने कॉलेज में थिएटर करना शुरू किया. इसके बाद, अहलावत ने 2008 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में अभिनय में दाखिला लिया. फिर वह मुंबई चले गए और आज वह एक शानदार अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं.
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी भी शुरुआती दिनों में थिएटर से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कई नाटक किए. साथ ही आपको बता दें कि वो मनोज बाजपेयी को अपना गुरू मानते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बड़ा ब्रेक मिला. अभिनेता NSD से जुड़ने से पहले भी कई नाटकों में काम किया था.
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. इसके बाद अभिनेता ने महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'सारांश' से किया था.
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड दुनिया के बेहद ही शानदार अभिनेता में शुमार हैं. उनकी एक्टिंग में एक अलग ही जादू है. इसका श्रेय थिएटर को जाता है.