ममता कुलकर्णी से लेकर विनोद खन्ना तक; इन सितारों ने थाम ली संन्यास की राह, तीसरा नाम जान चौंक जाएंगे आप
Actors Choose Sanyas: मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे भी अंधेरा है. इस जिंदगी से ऊबकर कई सितारों ने संन्यास का रास्ता चुना. इस लिस्ट में कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं, जिसमें विनोद खन्ना, ममता कुलकर्णी जैसे बड़े नाम हैं. तीसरा नाम जान चौंक सकते हैं आप.
ममता कुलकर्णी
90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने 'करण अर्जुन' और 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम किया था. साल 2025 के महाकुंभ मेले में अभिनेत्री ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यासी जीवन का मार्ग अपनाया था.
अनाघा भोसले
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में नंदिनी की भूमिका से चर्चित अभिनेत्री अनघा ने भगवान कृष्ण के आध्यात्मिक मार्ग को अपनाया. इसके चलते उन्होंने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली है.
सोफिया हयात
अपनी बोल्ड अदाओं से मशहूर अभिनेत्री सोफिया हयात ने साल 2016 में आध्यात्मिकता रास्ता अपना लिया था. अब वह नन बन गईं हैं और अब उन्हें गाया सोफिया मदर के नाम से जाना जाता है.
बरखा मदन
1996 में आई फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से मशहूर हुईं अभिनेत्री बरखा मदन ने साल 2012 में बौद्ध धर्म अपना लिया था. इसके बाद उन्होंने ग्याल्टेन समतेन नाम धारण किया.
विनोद खन्ना
साल 1982 में विनोद ओशो के शिष्य बन गए, उन्होंने अपना नाम बदलकर स्वामी विनोद भारती रख लिया और रजनीशपुरम चले गए. हालांकि, कुछ समय बाद वो फिल्मी दुनिया में वापस आ गए थे.
सुचित्रा सेन
'आंधी' और 'देवदास' जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए मशहूर सुचित्रा सेन ने 25 साल के सफल करियर के बाद फिल्म उद्योग से दूरी बना ली. और संन्यास का रास्ता तय किया.
नुपुर अलंकार
टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री नुपुर अलंकार की मां का कोविड में निधन हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2023 में एक्टिंग करियर को छोड़ संन्यास धारण कर लिया.
इशिका तनेजा
अभिनेत्री इशिका तनेजा भी मनोरंजन जगत छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ी है.