Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सनी देओल से लेकर दानिश अख्तर तक, इन अभिनेताओं ने पर्दे पर जीवंत किया हनुमान का किरदार

सनी देओल से लेकर दानिश अख्तर तक, इन अभिनेताओं ने पर्दे पर जीवंत किया हनुमान का किरदार

Actors Played Hanuman Role: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर हम जानेंगे उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने फिल्मों और टीवी शो में हनुमान जी की भूमिका निभाई. सनी देओल से लेकर दारा सिंह और दानिश अख्तर जैसे एक्टर्स इस लिस्ट में शामिल हैं. 

Last Updated: April 2, 2026 | 3:27 PM IST
Sunny Deol - Photo Gallery
1/8

सनी देओल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आगामी फिल्म 'रामायण' में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Devdatta Nage - Photo Gallery
2/8

देवदत्ता नागे

साल 2023 में आई ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में देवदत्ता नागे ने हनुमान का किरदार निभाया था.

Dara Singh - Photo Gallery
3/8

दारा सिंह

रामानंद सागर की 'रामायण' में अभिनेता दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था. उनका यह रोल इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें असली हनुमान की तरह पूजने लगे थे.

Nirbhay Wadhwa - Photo Gallery
4/8

निर्भय वाधवा

सोनी एंटरटनेमेंट पर प्रसारित हुए टीवी शो श्रीमद् रामायण में निर्भय वाधवा ने हनुमान का किरदार निभाया था.

Raj mange - Photo Gallery
5/8

राज मांगे

राज मांगे ने बाल हनुमान का किरदार निभाया था. उन्होंने टीवी शो जय जय जय बजरंगबली में अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीता था.

Vindu Dara Singh - Photo Gallery
6/8

विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह, पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे हैं. उन्होंने साल 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'श्री रामाडुसू' में हनुमान का किरदार निभाया था.

Danish Akhtar Saifi - Photo Gallery
7/8

दानिश अख्तर

टीवी शो 'सिया के राम' में दानिश अख्तर सैफी ने हनुमान के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया था.

Raj premi - Photo Gallery
8/8

राज प्रेमी

राज प्रेमी ने टीवी शो 'जय हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाकर सबका ध्यान खींचने का काम किया था.

More News