Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • आमिर खान की वो सुपरहिट हीरोइन, जिसने शोहरत के शिखर पर लिया संन्यास; आज बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं तहलका!

आमिर खान की वो सुपरहिट हीरोइन, जिसने शोहरत के शिखर पर लिया संन्यास; आज बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं तहलका!

सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे सितारे हैं, जो बहुत जल्दी शोहरत की बुलंदियों को छू लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जो 2000 के दशक की सबसे धांसू हीरोइनो में से एक थी. जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचाती थीं. आमिर खान संग किया काम, फिर अचानक छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री. अब अपनी बोल्ड अदाओं से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. जानिए कौन है वो एक्ट्रेस.

Last Updated: January 24, 2026 | 2:22 PM IST
shama sikander - Photo Gallery
1/6

कौन है वो अभिनेत्री?

हम बात कर रहे हैं शमा सिकंदर की, जिनका असली नाम शमा सिकंदर अली गेसावत है. आज वह 42 साल की उम्र की हैं, लेकिन वह अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचाती नजर आती हैं. उनका जन्मद 4 अगस्त, 1981 को राजस्थान के मकराना में हुआ था.

shama sikander career - Photo Gallery
2/6

कब शुरू किया करियर?

शमा सिकंदर ने पढ़ाई के बाद साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद एक्ट्रेस ने आमिर खान के साथ फिल्म 'मन' में काम किया था, जो बॉलीवुड में उनकी सिर्फ दूसरी फिल्म थी.

shama sikander movies - Photo Gallery
3/6

इन फिल्मों में भी किया काम

शमा सिकंदर ने अपने अभिनय और खूबसूरती की वजह से फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा. 1999 में उन्हें आमिर खान और मनीषा कोइराला के साथ 'मन' में कास्ट किया गया. इस फिल्म के बाद उन्होंने 'अंश: द डेडली पार्ट', 'बस्ती', 'धूम धड़ाका', 'कॉन्ट्रैक्ट', 'बाईपास रोड' जैसी कई फिल्में कीं.

shama sikander tv shows - Photo Gallery
4/6

टेलीविजन की दुनिया में भी कमाया नाम

शमा सिकंदर ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम करके दर्शकों को आकर्षित किया. उन्होंने 'ये मेरी लाइफ है' शो छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 'पूजा' का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इसके बाद उन्होंने 'C.I.D.', 'काजल', 'मन में है विश्वास', 'बाल वीर', जैसे शोज किए. इतनी ही नहीं वह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं.

shama sikander acting - Photo Gallery
5/6

शमा सिकंदर ने छोड़ा एक्टिंग करियर

शमा सिकंदर ने अपने करियर में कई फिल्मों, टीवी शो, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया. इसके बाद अचानक उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया, जिसने सभी को चौंका दिया था. अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2018 में यूट्यूब पर प्रसारित वेब सीरीज 'अब दिल की सुन' में देखा गया था.

shama sikander photos - Photo Gallery
6/6

शमा सिकंदर ने की शादी

शमा सिकंदर ने अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन के साथ 14 मार्च, 2022 में क्रिश्चियन परंपरा से शादी की. अब वह खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को हैरान करती रहती हैं.

More News