Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • आदिपुरुष से ब्रह्मास्त्र तक, रामायण से पहले ये थीं सबसे बड़ी बजट वाली फिल्में, दर्शकों को किया हैरान

आदिपुरुष से ब्रह्मास्त्र तक, रामायण से पहले ये थीं सबसे बड़ी बजट वाली फिल्में, दर्शकों को किया हैरान

Highest Budget Films in Bollywood: दीवाली 2026 के आसपास बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म ‘रामायण‘ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस में तगड़ा बज बना हुआ है. लोग फिल्म की रिलीज को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के बजट की चर्चा करें, तो इस फिल्म को बनाने में लगभग 4000 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है. इस फिल्म के लिए कलाकारों ने तगड़ी कमाई की है. उन्होंने अपने किरदारों के लिए करोड़ों रुपये लिए हैं. हालांकि इससे पहले भी कई बजट फिल्में आ चुकी हैं, जिन्हें बनाने में मेकर्स ने बहुत ज्यादा रकम लगाई और इन फिल्मों ने फैंस को हैरान कर दिया.

Last Updated: April 4, 2026 | 5:16 PM IST
Adipurush - Photo Gallery
1/7

आदिपुरुष

आपको बता दें कि रामायण से पहले ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष भी काफी सुर्खियों में रही. फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए. इस फिल्म में कृति सेनन और सैफ अली खान भी थे. फिल्म बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं कर पाई, लेकिन लोगों को मीम्स के लिए कंटेंट जरूर मिल गया.

The Good Maharaja - Photo Gallery
2/7

द गुड महाराजा

इसके अलावा विकास वर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म द गुड महाराजा को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये का खर्च आया था. इस फिल्म में संजय दत्त, गुलशन ग्रोवर और नीतू चंद्र हैं. इस फिल्म में जामनगर के महाराज 100 पोलिश बच्चों को बचाते हैं. ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है.

Brahmastra - Photo Gallery
3/7

ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट की गई ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर औरर उनकी पत्नी आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 375 करोड़ से 400 करोड़ रुपये का खर्चा किया था.

Singham Again - Photo Gallery
4/7

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन सिंघम फिल्म का सीक्वल है. इस फिल्म को बनाने में लगभग 350 करोड़ से 375 करोड़ रुपये के बीच में खर्च आया था. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं.

Bade Miiyan Chhote Miyan - Photo Gallery
5/7

बड़े मियां-छोटे मियां

अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां को बनाने में लगभग 350 करोड़ रुपये का खर्च आया. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं.

Jawaan - Photo Gallery
6/7

जवान

एटली द्वारा निर्देशित की गई फिल्म जवान लोगों को बहुत पसंद आई थी. इस फिल्म को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपये से 350 करोड़ रुपये का खर्च आया. इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं.

Tiger 3 - Photo Gallery
7/7

टाइगर 3

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर 3 को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपये का खर्च आया. इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं. ये एक रॉ एजेंट की जिंदगी पर आधारित है.

More News