गोविंदा के साथ 11 हिट फिल्में देने के बाद करिश्मा कपूर ने अभिनेता से क्यों बना ली दूरी ? वजह आपको कर देगी हैरान
Govinda and Karisma Kapoor: बॉलीवुड के 90 के दशक के ऑन-स्क्रीन जोड़ी की बात करें, तो करिश्मा कपूर और गोविंदा काफी मशहूर थे. उन्होंने ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’, और ‘दिल तो पागल है’ जैसी तमाम हिट फिल्में दीं. फिर आखिर करिश्मा कपूर ने अचानक गोविंदा के साथ काम करना क्यों छोड़ दिया? चलिए जानते हैं इसके पीछे का पूरा सच.
गोविंद और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने किया कमाल
करिश्मा कपूर और गोविंदा, जो 1990 के दशक की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थे, उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के दर्शकों के दिलों पर एक यादगार छाप छोड़ी है।
11 फिल्मों में किया काम
करिश्मा और गोविंदा ने 11 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं.
गोविंदा से बनाई दूरी
गोविंदा के साथ कई जबरदस्त फिल्में देने के बाद करिश्मा कपूर ने अभिनेता से दूरी बनानी शुरू कर दी. एक ऐसा समय भी आया जब करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ काम करने के ऑफर ठुकराने शुरू कर दिए, जिससे फैंस हैरान रह गए और मीडिया में हलचल मच गई.
गोविंदा के साथ काम ना करने का किया फैसला
रिपोर्ट्स के अुनसार गोविंदा के साथ काम करने पर करिश्मा कपूर को पहचान तो खूब मिली. लेकिन उन्हें 'A-लिस्ट' यानी कि टॉप अभिनेत्रियों में नहीं गिना जाता था. कहा जाता है कि इसी बात का एहसास होने पर उन्होंने गोविंदा के साथ काम ना करने का फैसला किया.
बड़े सितारों संग करना चाहती थीं काम
साथ ही कुछ खबरों के मुताबिक, करिश्मा कपूर इंडस्ट्री के बड़े सितारों जैसे- आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम करने का फैसला किया, जो उस समय तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे.
एक फिल्म से बदली लाइन
साल 1996 में, करिश्मा कपूर को फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान के साथ कास्ट किया गया. यह फिल्म एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई और एक्ट्रेस को सीधे 'A-लिस्ट' अभिनेत्रियों की श्रेणी में पहुंचा दिया.
अन्य फिल्मों में भी मचाया धमाल
इसके बाद करिश्मा कपूर ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में काम किया, जो हिट रही. फिर एक्ट्रेस फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान के साथ नजर आईं. इसने उन्हें टॉप अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल कर दिया.
करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी ने रचा इतिहास
करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक के तौर पर जानी जाती है. आज वो दोनों अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त हैं. लेकिन एक समय वो दर्शकों को चहेते थे.