पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर, अब 2027 विश्व कप का मंडराया खतरा, बांग्लादेश की बढ़ी टेंशन
आईसीसी के साथ विवाद के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) से दूर रही बांग्लादेश टीम अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी दबाव में है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. मौजूदा परिस्थितियां बताती हैं कि बांग्लादेश के लिए एंट्री की राह बिल्कुल आसान नहीं है. आईसीसी रैंकिंग में टॉप 8 में रहने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेगी.
टॉप 8 में रहे तो डायरेक्ट एंट्री मिलेगी
वनडे विश्व कप 2027 के लिए 14 टीमों का फॉर्मेट तय है. 31 मार्च 2027 तक ICC वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी.
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले से क्वालीफाई
मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को पहले से स्थान मिला हुआ है. ऐसे में टॉप 8 से बाहर रहने वाली टीमों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे और वहीं, से उनकी किस्मत का फैसला होगा.
रैंकिंग में करना होगा सुधार
फिलहाल बांग्लादेश रैंकिंग में 10वें स्थान पर है. जिम्बाब्वे 11वें और साउथ अफ्रीका पांचवें नंबर पर है. इस स्थिति में बांग्लादेश की प्रभावी रैंकिंग नौवें स्थान जैसी बनती है, लेकिन वह अभी भी टॉप-8 की सीमा से बाहर है.
एक पायदान उपर आना होगा
यदि टीम को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री चाहिए तो उसे कम से कम एक पायदान ऊपर चढ़ना ही होगा, और बेहतर स्थिति के लिए शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी.
क्वालीफायर मैच खेलने पर मजबूर हो सकता है बांग्लादेश
अगर वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर मुकाबले जीतकर 14 टीमों में जगह बनानी होगी.
आगे की सीरीज होंगी निर्णायक
बांग्लादेश का अगला वनडे असाइनमेंट मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज है. इसके बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से भिड़ंत होनी है. 2026 में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे भी तय हैं.
वेस्टइंडीज इससे पहले क्वालीफाई नहीं कर पाई थी
ये सभी मुकाबले ICC के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम का हिस्सा हैं और रैंकिंग पर सीधा असर डालेंगे. मजबूत विरोधियों के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. अगर प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा तो बांग्लादेश को क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है. पिछली बार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.