AI समिट 2026: क्या भारत बनने जा रहा है वैश्विक टेक सुपरपावर? यह समिट क्यों है गेमचेंजर
- सुंदर पिचाई (सीईओ, अल्फाबेट/गूगल)
- सैम ऑल्टमैन (सीईओ, ओपनएआई)
- जेन्सेन हुआंग (सीईओ, एनवीडिया)
- डेमिस हसाबिस (सीईओ, गूगल डीपमाइंड)
- बिल गेट्स (गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष)
- मुकेश अंबानी (अध्यक्ष, रिलायंस इंडस्ट्रीज)
- नंदन नीलेकानी (इंफोसिस के सह-संस्थापक)
- माइक्रोसॉफ्ट
- क्वालकॉम
- मिस्ट्रल एआई
- मेटा
- टीसीएस
- इंफोसिस
- एचसीएलटेक
- अन्य कंपनियों के नेता
30 से अधिक देशों के 300 से अधिक एक्जीबिटर्स
इस एक्सपो भारत सहीत 30 से अधिक देशों के 300 से अधिक एक्जीबिटर्स भाग लेने वाले हैं, जिसमें 10 से अधिक विषयगत पवेलियन, 13 देश पवेलियन और 600 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल हैं.
AI Impact Summit 2026 - कार्यक्रम और टाइमिंग
AI Impact Summit 2026 में कार्यक्रम की रूपरेखा अस्थायी है और समय के साथ इसमें बदलाव किए जा सकते हैं. (आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in के मुताबिक)
16 फरवरी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी शाम 5 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. इस दिन मुख्य भाषण, पैनल चर्चाएँ. सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में चलेंगे.
17 फरवरी कार्यक्रम
इस दिन स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि और लैंगिक सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा.
18 फरवरी कार्यक्रम
अनुसंधान संगोष्ठी का उद्देश्य शोध और व्यवहारिक अनुप्रयोगों के बीच मजबूत सेतु तैयार करना है. इसमें शिक्षाविद, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ अत्याधुनिक AI रिसर्च, नवाचार पर चर्चा होंगी. सभी कार्यक्रम शाम 4:30 बजे समाप्त होंगी. इसके बाद वहां खास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे, इसलिए ऐसे में प्रतिभागियों और सामान्य लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी जाती है.
19 फरवरी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्य शिखर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन समारोह होगा जिसमें केवल आमंत्रित लोग ही मौजूद होंगे. इसके बाद नेताओं की साझेदारी और प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित सीईओ की एक उच्चस्तरीय गोलमेज बैठक होगी.
20 फरवरी कार्यक्रम
इस दिन उच्च स्तरीय GPAI Council Meetings में भागिदार देशों को प्रगति की समीक्षा करने, प्राथमिकताओं को हाइलाइट करने और सहयोग को मजबूत करने के लिए है.
अतिथियों की सितारों से सूची
इसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्षों
50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्री
40 से अधिक प्रमुख सीईओ
25 लाख विजिटर्स