Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिमाग और डाइजेशन के लिए फायदेमंद है कॉफी, AIIMS ट्रेंड डॉ. सौरभ सेठी ने बताया पीने का तरीका

दिमाग और डाइजेशन के लिए फायदेमंद है कॉफी, AIIMS ट्रेंड डॉ. सौरभ सेठी ने बताया पीने का तरीका

Coffee Benefits: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह एक कप चाय से करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप चाय की जगह सुबह के समय एक कप कॉफी पीना शुरू कर दें, तो इसके फायदे देख आप बेहद हैरान हो जाएंगे. बहुत से लोग कहते हैं कि कॉफी पीने से घबराहट होने लगती है और एसिडिटी भी हो जाती है. इसके अलावा कॉफी पीने से नींद नहीं आती है. हालांकि हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई करने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कॉफी पीने के फायदे बताए हैं. उन्होंने बताया कि अगर कॉफी सही मात्रा में पी जाए, तो ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है.

डॉक्टर सौरभ सेठी ने कॉफी पीने के 4 फायदे बताए हैं, जिनमें उन्होंने कॉफी को लिवर, मेटाबॉलिज्म, दिमाग और डाइजेशन के लिए फायदे मंद बताया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एक दिन में कितनी कॉफी पीना फायदेमंद होता है.

Last Updated: March 30, 2026 | 2:27 PM IST
Coffee improves Liver - Photo Gallery
1/5

लिवर के लिए फायदेमंद है कॉफी

डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि रोजाना कॉफी पीना लिवर के लिए फायदेमंद होता है. लिवर में फैट जमा नहीं होती और फाइब्रोसिस व सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

Coffee improves metabolism - Photo Gallery
2/5

मेटाबॉलिज्म को सुधारती है कॉफी

डॉक्टर सेठी के अनुसार, कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है. य़े शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करता है. इससे साफ है कि जो खाना आप खाते हैं, कॉफी उस खाने से मिलने वाली एनर्जी का सही इस्तेमात करता है और मेटाबॉलिज्म सुधरता है.

Coffee Keeps the mind alert - Photo Gallery
3/5

दिमाग को रखता है सतर्क

डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन बाउल मूवमेंट को तेज करता है. ये आंतों की हलचल को बढ़ाता है, जिससे पाचन को दुरुस्त करने और पेट साफ करने में मदद मिलती है.

Who Should Not Drink Coffee? - Photo Gallery
4/5

किसे नहीं पीनी चाहिए कॉफी

IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम) से पीड़ित वोग कॉफी सोच-समझकर पिएं. उनके लिए कॉफी पीना खतरनाक हो सकता है. कॉफी उनके लिए समस्या बढ़ा सकती है.

1 दिन में कितनी कॉफी पीने की सलाह

डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि दिनभर में 1 से 3 कप कॉफी ही पीनी चाहिए. इससे ज्यादा कॉफी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. अगर आपको कॉफिी पीने के बाद कोई सेहत से संबंधित परेशानी जैसे- दिल की धड़कन तेज होना, बेचैनी महसूस होना या नींद न आने जैसी समस्या होती है, तो कॉफी की मात्रा कम करें.

More News