असम चुनाव में बीजेपी मंत्री की पत्नी ने बटोरी सुर्खियां, खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस, देखें फोटोज
Aimee Baruah: गुरुवार, 9 अप्रैल को असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. बहुत से सेलिब्रिटीज भी वोट डालने के लिए बूथ पर नजर आए. इसी दौरान बीजेपी मंत्री पीयूष हजारिका की पत्नी ने सुर्खियां बटोरीं. उन्हें देखने के लिए और उनके साथ फोटोज क्लिक कराने के लिए लोग उनके पास आ गए. दरअसल, बीजेपी मंत्री पीयूष हजारिका,जागीरोड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी पत्नी एमी बरुआ हैं, जो एक एक्ट्रेस हैं. चुनाव के बीच अचानक एमी बरुआ ट्रेंड करने लगीं. उनकी फोटोज, वीडियोज शेयर कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे.
एमी बरुआ का फिल्मी करियर में डेब्यू
एमी बरुआ असम की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2002 में रिलीज हुई 'प्रेम अरु प्रेम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे 'कदमटोले कृष्णा नाचे', 'जेतुका पटोर डोरे', 'रोंगटापु 1982' और कई अन्य फिल्मों में नजर आईं.
दिमासा भाषा में डेब्यू
इसके बाद उन्होंने दिमासा भाषा की फिल्म 'सेमखोर' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने दो नेशनल अवॉर्ड भी जीते थे. उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, जिसका नाम 'बिरुबाला: विच टू पद्मश्री' था. इस डॉक्यूमेंट्री को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला था.
कान्स में रेड कार्पेट पर किया वॉक
एक्ट्रेस मल्टी टैलेंटेड हैं. 2022 में वे पहली असमिया एक्ट्रेस बनीं, जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा था. बता दें कि एमी बरुआ 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म सेमखोर को प्रमोट कर रही थीं.
कांस में साड़ी के कारण बटोरी सुर्खियां
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. साल 2024 में ऐमी ने कान्स के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था. इस पर नोट शेयर करते हुए उन्होंने लोगों के प्यार और समर्थन का धन्यवाद दिया था.
नोट में क्या लिखा?
उन्होंने नोट में लिखा, कांस फिल्म फेस्टिवल के मशहूर रेड कार्पेट पर मैंने तीसरी बार कदम रखा. मैंने असमिया होने की पहचान और आत्मसम्मान को गर्व के साथ अपनाया. इस दौरान मैंने 200 साल पुराने डिजाइन वाली मुगा साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक कारीगरी थी.
बीजेपी नेता से की शादी
साल 2011 में उन्होंने पीयूष हजारिका के साथ शादी कर ली. एक्ट्रेस एमी बरुआ के दो बच्चे हैं, जिनमें उनका एक बेटा अथर्व और एक बेटी अरुही हैं.