Separtion की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने किसके साथ किया New Year सेलिब्रेट, Social Media पर तस्वीर हुई वायरल
हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन न्यूयॉर्क में नए साल की छुट्टियां मनाते हुए नजर आए. अपनी निजी जिंदगी को बेहद गोपनीय रखने वाले इस कपल को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अमेरिका में छुट्टियां मनाते देखा गया. उनकी मौजूदगी की तस्वीरें एक प्रशंसक ने खींचीं और सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की.
फैन ने ली सेल्फी
एक फैन से मुलाकात के बाद न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या और अभिषेक की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने लगीं. तस्वीर में ऐश और अभिषेक सर्दियों के कपड़ों में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
रिश्ता टूटने की अफवाह
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच लंबे समय से रिश्ता टूटने और एक-दूसरे से अलग रहने की अफवाहें मीडिया में फ़ैल रही थीं. कुछ ने तो ये भी कहा शायद ये कपल डिवोर्स लेने वाला है.
25 साल पहले हुई थी मुलाकात
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी. उन्होंने धूम 2, रावण और गुरु जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है.
2007 में हुई शादी
वर्ष 2007 में दोनों परिवारों की सहमति से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी कर ली. शादी के बाद भी ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में काम जारी रखा और 'जोधा अकबर' जैसी कई बड़ी फिल्में कीं.
2011 में हुआ बेटी का जन्म
2011 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का जन्म हुआ. अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि आराध्या बेहद समझदार है. वह 14 साल की है और उसके पास फोन नहीं है.