विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने ठुकराया हीरो का रोल, बनाई अलग पहचान, क्या है अभिनेता का नाम?
Ajay Devgn: हम आपको बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विलेन के रोल के लिए ठुकराया हीरो का रोल. फिर बनाई अलग पहचान. आज वो एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं है. जानिए उस अभिनेता का नाम.
कौन है वो अभिनेता?
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं. उनका नाम है अजय देवगन. आज एक्टर दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं.
ठुकराया हीरो का रोल
अजय देवगन को साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'खाकी' में हीरो के रोल के लिए प्रस्ताव आया था. लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. फिर अक्षय कुमार ने इस भूमिका को निभाया था.
क्यों छोड़ा हीरो का रोल?
फिल्म में अजय देवगन खलनायक की भूमिका निभाना चाहते थे. इसीलिए उन्हें हीरो के रोल के लिए इनकार कर दिया था.
बनाई अलग पहचान
फिल्म 'खाकी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन अजय देवगन के काम को खूब सराहना मिली थी.
नाम बदलकर की एंट्री
साल 1991 में अजय देवगन ने फिल्म उद्योग में कदम रखा, तो उन्होंने अपना स्टेज नाम विशाल से बदलकर "अजय" रख लिया, क्योंकि उसी समय मनोज कुमार के बेटे समेत विशाल नाम के कई अन्य अभिनेता भी लॉन्च हो रहे थे.
इस फिल्म से रखा कदम
अभिनेता ने एक्शन रोमांस फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला .
आखिरी फिल्म कौन सी थी?
अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया था. इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में थे.