Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘अजित दादा अमर रहे’, नम आंखों से महाराष्ट्र में 33 अस्थि कलशों के साथ पवार को दी गईं अंतिम श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

‘अजित दादा अमर रहे’, नम आंखों से महाराष्ट्र में 33 अस्थि कलशों के साथ पवार को दी गईं अंतिम श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

Ajit Pawar Asthi Kalash Immersion: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में हुआ था. उनके मौत के बाद राजनीति और महाराष्ट्र में महौल बेहद गमगीन बन चुका था. इस दौरान आज अजित दादा को लोग अंतिम विदाई दी, जिसने महौल को बेहद भावनात्मक बना दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से देखें पूरी तस्वीरें.
Last Updated: February 2, 2026 | 8:36 PM IST
33 urns containing Ajit Pawar's ashes were brought to Mumbai. - Photo Gallery
1/7

अजित पवार के 33 अस्थि कलश मुंबई लाए गए

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार को अंतिम विदाई देने का सिलसिला आज बेहद भावनात्मक माहौल में शुरू हुआ. सबसे पहले अजित दादा के 33 अस्थि कलश को एनसीपी पार्टी के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में लाया गया, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

State president Sunil Tatkare paid his respects to Ajit Pawar. - Photo Gallery
2/7

प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने अजित पवार को किया नमन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने अजित दादा को नमन किया, वहीं बेटे पार्थ पवार अपने पिता की कुर्सी के पास खड़े होकर भावुक अंदाज में उन्हें याद करते नजर आए. पूरा पार्टी कार्यालय शोक और सम्मान के माहौल में डूबा हुआ था.

Ajit Pawar's ashes were immersed simultaneously in 33 districts of Maharashtra. - Photo Gallery
3/7

महाराष्ट्र के 33 जिलों में एक साथ अजित पवार की अस्थियों का विसर्जन किया गया

इसके बाद महाराष्ट्र के 33 जिलों में एक साथ अजित दादा की अस्थियों का विसर्जन किया गया. हर जिले में समर्थकों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी.

Slogans of "Ajit Pawar will live forever" were raised at Banganga pond. - Photo Gallery
4/7

बाणगंगा तालाब में लगे अजित पवार अमर रहे के नारे

मुंबई के वालकेश्वर इलाके में स्थित बाणगंगा तालाब में भी अजीत दादा की अस्थियों का विसर्जन किया गया, जहां “अजित दादा अमर रहें” के नारों के बीच भावुक पल देखने को मिले. समर्थक और कार्यकर्ता गमगीन नजर आए.

Ajit Power's wife Sunetra becomes Deputy Chief Minister of Maharashtra - Photo Gallery
5/7

अजित पावर की पत्नी सुनेत्रा बनी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री

इसी दुख की घड़ी में एनसीपी पार्टी के भीतर एक नए राजनीतिक अध्याय की भी चर्चा तेज हो गई है. अजित दादा के निधन के बाद जिस हिम्मत और साहस के साथ उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद अब उन्हें एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना मजबूत होती दिख रही है.

The NCP is now moving towards the leadership of Sunetra Pawar. - Photo Gallery
6/7

एनसीपी अब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की ओर बढ़ रही

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनसीपी के नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार अजित दादा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की कमान संभालें.
मुंबई में बाणगंगा तालाब पर हुए अस्थि विसर्जन के दौरान भी इस बात के संकेत साफ नजर आए कि एनसीपी अब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की ओर बढ़ रही है.

A huge crowd gathered for Ajit Pawar's ashes immersion ceremony. - Photo Gallery
7/7

अजित पवार की अस्थि विसर्जन में उमड़ा भारी जनसैलाब

मुंबई में बाणगंगा तालाब पर हुए अस्थि विसर्जन में काफी लोगों का जनसैलाब देखने को मिला, जो कि इस बात के संकेत साफ नजर आए कि एनसीपी अब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की ओर बढ़ रही है.

More News