क्यों कहते हैं Akshara Singh को भोजपुरी सिनेमा की ‘बिल्लो रानी’, हसीना की बोल्ड और हॉट तस्वीरें देख खूद जान जाएंगे आप
Bhojpuri Cinema ‘Billo Rani’ Akshara Singh: अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की ‘बिल्लो रानी’ कहा जाता है.एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज और उनकी कातिलाना अदाएं लोगों को दीवाना बना देती हैं. फैंस उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी बेमिसाल खूबसूरती को भी बेहद पसंद करते हैं. आइये देखते हैं यहां अक्षरा सिंह की 10 सबसे बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें और जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में
क्यों कहा जाता हैं अक्षरा सिंह को भोजपुरी की ‘बिल्लो रानी'
अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे उपर आता हैं. उनका हर अंदाज़ लोगों को दीवाना बना देता है. अक्षरा सिंह का एक गाना ‘बिल्लो रानी' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस को भोजपुरी की बिल्लो रानी का टैग मिल गया था.
बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ बेमिसाल सिंगर हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी की बेहद बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ बेमिसाल सिंगर भी है, उनकी अवाज में गाए गए गाने, कुछ ही घंटो में वायरल हो जाते है और व्यूज 800-900 मिलियनम पार करते है.
पहली ही फिल्म से अक्षरा सिंह ने मचा दिया था तहलका
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी समय से हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी. फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ रवि किशन नजर आए थे. दोनों की जोड़ी थिएटर्स पर तहलका मचा दिया था. पहली ही फिल्म में अक्षरा सिंह ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था.
कई बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने अपनी गायकी और अदाकारी से भोजपुरी सिनेमा में अपनी अच्छी पहचान बनाई है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जैसे कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है.
हिंदी टिवी इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह ने दिखाया अपना जलवा
अक्षरा सिंह ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस नें ‘काला टीका’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में भी अपना जलवा दिखा चुकी है. इस शो से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई थी.
अक्षरा सिंह की खूबसूरती बनाती है फैंस को दीवाना
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की बेमिसाल खूबसरती फैंस के दिलों को घायल करती है.
सोशल मीडिया पर है अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, उन्हें इंस्टग्राम पर 6.9 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं
अक्षरा सिंह शेयर करीत हैं फैंस के साथ हर अपडेट
अक्षरा सिंह भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती हैं, फिर चाहे वो उनके आने वाले गाने हो, या एक्ट्रेस किसी फिल्म का शूट कर रही हैं, फैमिली के साथ समय बिता रही हो या फिर जीम में वर्काउट कर रही हो.
भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी की हाईएस्ट पेड और अमिर एक्ट्रेस में आता हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती है. वहीं स्टेज शो के लिए वह 3 से 5 लाख रुपये चार्ज करती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षरा सिंह की नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ रुपए हैं.
अक्षरा सिंह के माता पिता के बारे में
बता दें की अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 में मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस का पैतृक निवास स्थान पटना, बिहार है. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन (स्नातक) की पढ़ाई पूरी की है. उनके माता-पिता (बिपीन सिंह और नीलिमा सिंह) भी अभिनय क्षेत्र से जुड़े हैं.