Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पढ़ा-लिखा न होने के कारण ‘छोटा’ महसूस करते हैं अक्षय कुमार, आखिर क्यों बीच में छोड़ी पढ़ाई

पढ़ा-लिखा न होने के कारण ‘छोटा’ महसूस करते हैं अक्षय कुमार, आखिर क्यों बीच में छोड़ी पढ़ाई

Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं. वे करोड़ों के मालिक हैं लेकिन उन्हें एक चीज का हमेशा अफसोस रहता है. उन्होंने हाल ही में एक टीवी शो में इसके बारे में खुलासा किया है. हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में कहा कि वे भले ही एक बड़े एक्टर हैं लेकिन ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं. दरअसल उन्होंने एक कंटेस्टेंट्स की पढ़ाई और उसकी डिग्रियों की काफी तारीफ की और इसी दौरान उन्होंने अपनी फीलिंग्स भी शेयर कीं.

Last Updated: March 31, 2026 | 9:17 PM IST
Shared their heartfelt thoughts - Photo Gallery
1/8

शो में कंटेस्टेंट्स से कही दिल की बात

एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने के लिए गए थे. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट सोनाली से बातचीत करते समय अपने दिल की बात कही.

Sometimes Akshay Kumar feel small - Photo Gallery
2/8

'कभी-कभी छोटा महसूस करता हूं'

उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान, खासकर जो मेरी तरह ज्यादा पढ़ा-लिखा न हो, वो कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने काफी छोटा महसूस करता है. कभी-कभी लगता है कि मुझे बहुत पढ़ना चाहिए था.

Akshay Kumar wants to study - Photo Gallery
3/8

पढ़ना चाहते हैं अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि अब कभी-कभी लगता है कि काश मैं पढ़ा-लिखा होता, तो कितना सही होता. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे अब पढ़ना चाहते हैं लेकिन अब पढ़ नहीं पाता क्योंकि अब मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता.

Akshay Kumar asked Sonali - Photo Gallery
4/8

अक्षय कुमार ने सोनाली से पूछी ये बात

अक्षय कुमार ने कंटेस्टेंट सोनाली से पूछा कि उनके पास इतनी डिग्रियां हैं, वो इसका क्या करेंगी? इस पर सोनाली ने कहा कि इन डिग्रियों के कारण वे यहां पर खड़ी हो सकी हैं और दूसरी बार अक्षय कुमार से मिल सकी हैं.

Akshay Kumar gave advice to people - Photo Gallery
5/8

अक्षय कुमार ने लोगों को दी सलाह

इसके बाद अक्षय कुमार ने लोगों को सलाह दी कि वे अक्षय कुमार को नहीं बल्कि सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करें और खूब पढ़ाई करें. सोनाली को मोटिवेशन समझकर डिग्रियां हासिल करें.

Akshay Kumar wife twinkle Khanna Education - Photo Gallery
6/8

पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लिखीं 4 किताबें

बता दें कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक जानी-मानी लेखक हैं. वे अब तक 4 किताबें लिख चुकी हैं और पांचवीं किताब पर काम कर रही हैं. वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

Akshay Kumar Graduation - Photo Gallery
7/8

कितना पढ़े हैं अक्षय कुमार?

बता दें कि अक्षय कुमार ने अब तक एक किताब भी पूरी नहीं पढ़ी है. उन्होंने बताया कि जब भी वे पढ़ने बैठते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू आने लगते हैं. अगर उनकी पढ़ाई की बात करें, तो वे केवल 12वीं तक पढ़े हैं. उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की.

Akshay Kumar not completed Graduation - Photo Gallery
8/8

क्यों नहीं की ग्रेजुएशन?

अक्षय कुमार ने ग्रेजुएशन करने के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया. हालांकि उन्हें मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए बैंकॉक जाना था, जिसके कारण उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी.

More News