Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘धुरंधर’ स्टार अक्षय खन्ना का अधूरा इश्क! करिश्मा कपूर संग शादी से पहले टूटा रिश्ता, 50 की उम्र में भी सिंगल

‘धुरंधर’ स्टार अक्षय खन्ना का अधूरा इश्क! करिश्मा कपूर संग शादी से पहले टूटा रिश्ता, 50 की उम्र में भी सिंगल

Akshaye Khanna: फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की भूमिका से हर किसी के दिल में छा जाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना अभी तक सिंगल हैं. अभिनेता को भी अपनी जिंदगी में प्यार हुआ था, लेकिन बात शादी तक पहुंचते-पहुंचते टूट गया रिश्ता. आखिर ऐसा क्या हुआ कि करिश्मा कपूर संग अभिनेता की टूटी शादी? इसके बाद अक्षय खन्ना ने क्यों सिंगल रहने का बनाया मन. चलिए सब कुछ जानते हैं इस खबर में. 

Last Updated: March 28, 2026 | 3:53 PM IST
Akshaye Khanna Movies - Photo Gallery
1/8

फिल्मों की दुनिया में कमाया नाम

अभिनेता अक्षय खन्ना ने साल 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 'बॉर्डर', 'ताल', 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'हलचल' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मो में जबरदस्त भूमिका निभाई.

Karishma kapoor and akshaye khanna love story - Photo Gallery
2/8

करिश्मा कपूर को दिल दे बैठे अक्षय खन्ना

बताया जाता है कि अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. दोनों में नजदीकियां उस वक्त बढीं, जब करिश्मा कपूर का अजय देवगन से ब्रेकअप हो गया. इसके बाद अक्षय और करिश्मा में दोस्ती हुई, फिर दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया. रिपोर्ट्स कहती हैं ​​कि रणधीर कपूर भी इस रिश्ते से खुश थे.

Karishma kapoor and akshaye khanna - Photo Gallery
3/8

करिश्मा कपूर संग टूटी शादी

खबरों के मुताबिक रणधीर कपूर ने अपनी बेटी के लिए अक्षय के पिता विनोद खन्ना को शादी का प्रस्ताव भेजा था. लेकिन करिश्मा की मां बबीता चाहती थीं कि एक्ट्रेस की शादी ना हो, क्योंकि उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं. इसी वजह से दोनों की शादी-शादी होते-होते रह गई. फिर ये रिश्ता टूट गया.

Akshaye khanna with aishwarya rai - Photo Gallery
4/8

ऐश्वर्या राय को भी पसंद करते थे अभिनेता

रिपोर्ट्स कहती हैं कि अक्षय खन्ना को ऐश्वर्या राय पर क्रश था. दोनों ने ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ फिल्म में साथ काम किया था. उन्होंने अभिनेता ने खुद माना था कि वो ऐश्वर्या की खूबसूरती से इतने मंत्रमुग्ध थे कि उनसे अपनी नजरें हटा ही नहीं पाते थे.

Why akshaye khanna still single - Photo Gallery
5/8

अभी तक क्यों सिंगल हैं अक्षय खन्ना?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिनेता ने बताया था कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के लिए बना हूं. शादी करने से जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और मैं अपनी लाइफ पर पूरा कंट्रोल रखना चाहता हूं, जो शादी के बाद संभव नहीं रहता.'

vinod khanna leave his family for Osho - Photo Gallery
6/8

जब विनोद खन्ना ने ओशो के लिए छोड़ा परिवार

अभिनेता अक्षय खन्ना के पिता और दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने साल 1982 में ओशो के आश्रम चले गए थे. उन्होंने इसके लिए बॉलीवुड छोड़ दिया और परिवार से भी अलग हो गए. हालांकि, कुछ समय बाद अभिनेता वापस घर आ गए थे और उन्होंने कहा था कि वे आश्रम में भी अपने परिवार के साथ लगातार संपर्क में थे. इसके साथ ही एक इंटरव्यू में अपने कदम को स्वार्थी बताया था.

Akshaye khanna supports his father vinod khanna - Photo Gallery
7/8

अक्षय खन्ना ने पिता का किया समर्थन

साल 2020 में विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने अपने पिता के ओशो धर्म में आस्था के बारे में बात की और समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'पांच साल के बच्चे के रूप में इसे समझना नामुमकिन था. मेरे मन में जो सवाल थे कि मेरे पिता क्यों नहीं हैं, उनका ओशो धर्म से कोई लेना-देना नहीं था. ये सवाल मुझे बहुत बाद में समझ आए. यह एक जीवन बदलने वाला फैसला था, जिसे विनोद खन्ना ने उस समय लेना जरूरी समझा. किसी बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया होगा, जिससे उन्हें लगा कि ऐसा फैसला लेना उनके लिए सही है. खासकर तब, जब आपके पास जीवन में सब कुछ हो. और जब जीवन में आगे कुछ और मिलने की उम्मीद न हो.'

Akshaye khanna in dhurandhar - Photo Gallery
8/8

'धुरंधर' से चर्चा में हैं अक्षय खन्ना

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाकर वह रातों-रात लोगों के चहेते बन गए. अभिनेता ने अपने तीखे डायलॉग्स के अलावा, पॉपुलर गाने ‘FA9LA’ पर उनके वायरल डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

More News