आलिया भट्ट या ‘आलू’? घर पर क्यों बुलाया जाता है एक्ट्रेस को इस मजेदार नाम से, वजह जानकर आप भी मुस्कुरा देंगे
Alia Bhatt Nickname : जैसे हम सबके घरों में बच्चों के प्यारे और मजेदार नाम होते है, वैसे ही बॉलीवुड सितारों के भी कुछ खास निकनेम होते है. आलिया भट्ट, जिन्हें आज पूरी दुनिया एक बड़ी सुपरस्टार मानती है, अपने घर-परिवार के लिए आज भी वही छोटी और प्यारी ‘आलू’ है. बचपन में उनके गोल-मटोल होने से लेकर उनके पापा द्वारा दिए गए अनोखे नामों तक, आलिया के इस निकनेम के पीछे की कहानी बिल्कुल फिल्मी और बहुत क्यूट है.
बचपन का गोल-मटोल अंदाज़
बचपन में आलिया भट्ट काफी चबी (गोल-मटोल) थी. उनके गाल बहुत फूले हुआ था , जिस वजह से वह बिल्कुल एक आलू की तरह दिखती थी.
परिवार ने दिया यह नाम
आलिया के इसी क्यूट और गोलू-मोलू लुक को देखकर उनके परिवार वालों ने प्यार से उन्हें 'आलू' बुलाना शुरू कर दिया.
पिता महेश भट्ट के मज़ेदार नाम
आलिया के पिता महेश भट्ट तो उन्हें सिर्फ आलू ही नहीं, बल्कि 'आलू कालु' और 'आलू बालू' जैसे मज़ेदार नामों से भी चिढ़ाते थे.
'बटाटा वड़ा' का टैग
मज़ाक-मज़ाक में उनके पिता उन्हें कभी-कभी 'बटाटा वड़ा' भी कह देते थे, क्योंकि वह बचपन में सच में बहुत प्यारी और गोल-मटोल थी.
बहन शाहीन की पसंदीदा
आलिया की बड़ी बहन शाहीन आज भी उन्हें इसी नाम से बुलाती है. शाहीन के लिए आलिया हमेशा उनकी छोटी 'आलू' ही रहेंगी.
पहली फिल्म के लिए मेहनत
जब आलिया को उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' मिली, तब उन्होंने अपने इस 'आलू' वाले लुक को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की और बहुत वजन घटाया .
खाने में भी पसंद है आलू
आलिया को न सिर्फ इस नाम से पुकारा जाता है, बल्कि उन्हें खाने में भी आलू से बनी चीज़ें, खासकर 'आलू फ्राई' बहुत पसंद है.
पपराजी ने जब बुलाया 'आलू जी'
हाल ही में जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पब्लिक में 'आलू जी' कहा, तो आलिया पहले तो हैरान हुई लेकिन फिर मुस्कुराते हुए इसे स्वीकार भी किया .