आलिया-रणबीर ने लाडली राहा के साथ बनाया तिरंगा, लहराकर सेलिब्रेट किया गणतंत्र दिवस, देखें इन एक्टर्स का रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन
Republic Day 2026: आज 26 जनवरी के दिन पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कुछ एक्टर्स और एक्ट्रेसेज अपने बच्चों के साथ इसे अनोखे तरीके से निभा रहे हैं. इनमें ही एक हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर. कहा जा रहा है कि वे अपनी बेटी राहा की पैरेंटिंग बेहद अच्छे तरीके से कर रहे हैं. वे अपने बच्चे को सही ढंग से समय देने के साथ ही हर त्योहार पर उसे अनोखे तरीके से निभा रहे हैं. आलिया भट्ट प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी बेटी राहा की परवरिश पर फोकस कर रही हैं. वे ज्यादा से ज्यादा उसके साथ ही समय बिताती हैं.
वहीं राहा छोटी सी उम्र में ही सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं. उनके चाहने वालों के लिए उनकी एक झलक भी किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होती. अब एक बार फिर आलिया-रणबीर और उनकी क्यूट सी बेटी राहा फिर से सोशल मीडिया ही नहीं मीडिया पर भी छा गई हैं. राहा ने रिपब्लिक डे पर तिरंगा बनाया और फिर अपने पैरेंट्स के साथ उसे फहराया. अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं.
राहा ने बनाया तिरंगा
राहा ने रिपब्लिक डे पर तिरंगा बनाकर अपनी ड्राइंग स्किल्स दिखाईं. उन्होंने रंगों की मदद से तिरंगा झंडा बनाया. वहीं आलिया ने राहा के बनाए प्यारे से छोटे झंडे की तस्वीर शेयर की और फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी.
आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें उन्होंने राहा का बनाया हुआ तिरंगा शेयर किया. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा हैप्पी रिपब्लिक डे. तिरंगे के ऊपर राहा ने केसरिया रंग में कुछ तितलियां, बीच में फूल और नीचे डायमंड शेप के पैटर्न बनाए हैं.
फैंस ने दिया रिएक्शन
राहा की ये स्किल्स देख लोग राहा की तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं आलिया के फैंस एक्ट्रेस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि आलिया अभी से राहा के दिल में देश के प्रति प्यार की भावना डाल रही हैं. आलिया की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. फैंस राहा की ड्राइंग को क्यूट बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि ये ड्राइंग देखकर उन्हें उनके स्कूल के पुराने दिन याद आ गए.
अक्ष्य कुमार ने दी बधाइयां
वहीं रिपब्लिक डे के मौके पर लगभग सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेज रिपब्लिक डे की बधाइयां दे रहे हैं. आज मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं. उन्होंने लिखा गणतंत्र दिवस की बधाई, जय हिंद! जय भारत!
ऋतिक रोशन ने दी बधाइयां
एक्टर रितिक रोशन ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द'
मलाइका अरोड़ा ने गणतंत्र दिवस की दी बधाइयां
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए एक फोटो शेयर की और लोगों को बधाइयां दीं.
'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'
एक्टर अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'