Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सभी की नजरें टिक गयीं दूल्हे की बहन पर, भाई की शादी में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से भी सुंदर दिखीं सारा तेंदुलकर, देखें तस्वीरें

सभी की नजरें टिक गयीं दूल्हे की बहन पर, भाई की शादी में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से भी सुंदर दिखीं सारा तेंदुलकर, देखें तस्वीरें

हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक से हुई. इस शादी में नीता अम्बानी, ऐश्वर्या राय जैसी कई हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन सबकी नजरें टिकी थीं सिर्फ दूल्हे की बहन सारा तेंदुलकर पर. शादी के हर फंक्शन में सारा का लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट था. सोशल मीडिया में हर तरफ सारा तेंदुलकर की खूबसूरती के ही चर्चे छाये हुए हैं. 

Last Updated: March 7, 2026 | 2:35 PM IST
sara tendulkar looking gorgeous in pink saree - Photo Gallery
1/7

गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा

सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की गुलाबी बंधानी साड़ी पहनी, जिसमें कटवर्क रोज़ेट बॉर्डर के साथ उत्कृष्ट ज़री और रेशम की कढ़ाई है. इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का सिल्क ब्लाउज पहना, जिस पर बहुरंगी ज़री की कढ़ाई और रत्नों से सजे टैसल लगे हुए थे, जो मनीष मल्होत्रा ​​की विशिष्ट शैली को दिखाते हैं.

minakari necklace of sara - Photo Gallery
2/7

मीनकारी वाले हार ने लूटी महफ़िल

सारा ने गुलाबी साड़ी पर मीनाकारी वाला सेट पहना था. आभूषण विशेषज्ञ प्रियांशु गोयल ने बताया कि बारीकी से तैयार किए गए इस आभूषण की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच है.यह हार कोलंबियाई पन्ना और दक्षिण सागर के मोतियों से जड़ा हुआ था.

sara tendulkar looked beautiful in pre wedding ceremony - Photo Gallery
3/7

शादी के अन्य फंक्शन में भी दिखा सारा का हसीन अंदाज

शादी के पहले मेंहदी और अन्य फंक्शन में भी सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सारा ने मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से कस्टम मेड मल्टी-कलर गुजराती लहंगा चोली पहनी थी. इस लहंगे में बारीक शीशे का काम और जटिल नक्काशी थी, जो मैचिंग ब्राइट ग्रीन दुपट्टे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी.

looking stunning in choti and paraanda - Photo Gallery
4/7

चोटी और परांदे ने दिया अनोखा स्टाइल

गुजराती लहंगे पर सारा ने गुंथी हुई चोटी बनाई थी. चोटी पर उन्होंने परांदा लगाया था, जो बेहद क्लासी और स्टाइलिश लग रहा था.

sara tendulkar age - Photo Gallery
5/7

सारा तेंदुलकर की आयु

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था. उनकी उम्र 28 साल है. सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर से बड़ी हैं, जिसकी वजह से भी ये शादी चर्चा में थी कि बड़ी बहन से पहले छोटे भाई की शादी हो गयी.

net worth of sara tendulkar - Photo Gallery
6/7

सारा तेंदुलकर की नेट वर्थ

2025 के अंत तक, सारा तेंदुलकर की अनुमानित कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. उन्होंने मॉडल के रूप में अपने करियर के माध्यम से यह संपत्ति स्वतंत्र रूप से अर्जित की है. सारा तेंदुलकर कई प्रमुख ब्रांडों की एक जानी-मानी ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं. दिसंबर 2025 में वह PNG ज्वैलर्स के Litestyle ब्रांड का चेहरा बनीं और ऑस्ट्रेलिया के "Come and Say G'Day" पर्यटन अभियान की प्रमुख एंबेसडर के रूप में भी काम किया.

Disclaimer - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

ये जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर है. सारा तेंदुलकर की नेट वर्थ का निजी विवरण भिन्न हो सकता है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

More News