Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की ‘राका’ बनेगी गेमचेंजर? करोड़ों के बजट, सितारों की फीस ने बढ़ाई हलचल

अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की ‘राका’ बनेगी गेमचेंजर? करोड़ों के बजट, सितारों की फीस ने बढ़ाई हलचल

Raaka: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘राका’ का जबसे टाइटल और पोस्टर रिवील हुआ है. तबसे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट को भी कई करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं सबकुछ. 

Last Updated: April 11, 2026 | 1:20 PM IST
allu arjun in raaka movie - Photo Gallery
1/7

अल्लू अर्जुन का दिखेगा अनोखा अवतार

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का टाइटरल 'राका' रिलीज किया. फिल्म के पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक भेड़िये के अवतार में दिखाय गया है. जिसमें उनके हाथों में बाल, नुकीले पंजे नजर आ रहे थे और एक्टर के सिर पर बाल नहीं था.

raaka starcast - Photo Gallery
2/7

ये स्टारकास्ट आएंगे नजर

फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ नजर आएंगे. इसके अलावा चर्चा है कि फिल्म में मृणाल ठाकुर और टाइगर श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

allu arjun fees in raaka - Photo Gallery
3/7

अल्लू अर्जुन को मिलेंगे करोड़ों

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन को फिल्म 'राका' में अपने किरदार के लिए 175 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

allu arjun - Photo Gallery
4/7

अल्लू अर्जुन का दिखेगा ट्रिपल अवतार

खबरों के मुताबिक, तेलुगु सुपरस्टार फिल्म में तीन किरदार निभाएंगे, एक पुलिसवाले का, आधे इंसान आधे राक्षस का और इन दोनों भाइयों के पिता का.

Deepika padukone fees in raaka - Photo Gallery
5/7

दीपिका पादुकोण की फीस

वहीं, दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. आपको बता दें कि अभी तक फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

raaka budget - Photo Gallery
6/7

कितना है फिल्म का बजट?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनाता है.

Atlee director - Photo Gallery
7/7

एटली कर रहे हैं निर्देशन

फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और इसका निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है. इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

More News