Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘पुष्पा’ से लेकर ‘सराइनोडु’ तक, देखें अल्लू अर्जून की ये फिल्में; जिन्होंने उन्हें बनाया स्टार

‘पुष्पा’ से लेकर ‘सराइनोडु’ तक, देखें अल्लू अर्जून की ये फिल्में; जिन्होंने उन्हें बनाया स्टार

Allu Arjun Movies: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना लेते हैं. आज 8 अप्रैल को अभिनेता अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर जानिए उनकी जबरदस्त फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उन्हें बनाया स्टार. 

Last Updated: April 8, 2026 | 5:36 PM IST
Yevadu - Photo Gallery
1/7

येवडु

साल 2014 की में रिलीज हुई फिल्म 'येवडु' में अल्लू अर्जुन भी हैं. हालांकि, अभिनेता फिल्म में मुख्य भूमिका में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने सत्या के रूप में एक महत्वपूर्ण कैमियो में नजर आए हैं. फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

DJ movie - Photo Gallery
2/7

डीजे

फिल्म 'दुव्वाडा जगन्नाथम', जिसे डीजे नाम से जाना जाता है. इसमें अल्लू अर्जुन डबल रोल में हैं. फिल्म में उन्होंने एक गुस्सैल सिपाही और एक ब्राह्मण पुजारी का किरदार निभाया है. इसे आप जी 5 और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Sarrainodu - Photo Gallery
3/7

सराइनोडु

2016 में, अल्लू अर्जुन ने बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित 'सराइनोडु' में मुख्य भूमिका निभाई. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अभिनेता ने एक भ्रष्ट राजनेता और उसके आपराधिक नेटवर्क से भिड़ने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी के रूप में दमदार अभिनय किया था.

Pushpa The Rise - Photo Gallery
4/7

पुष्पा- द राइज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा द राइज' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में थी. इसे आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते है.

Surya the Soldier - Photo Gallery
5/7

सूर्या- द सोल्जर

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'सूर्या- द सोल्जर' भी दर्शकों के द्वारा बेहद पसंद की गई थी. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Pushpa 2 The Rule - Photo Gallery
6/7

पुष्पा 2- द रूल

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Ala Vaikunthapurramuloo - Photo Gallery
7/7

अला वैकुंठपुरमलो

अल्लू अर्जुन की 2020 में आई फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया था. इसे नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं.

More News