क्या आप हमेशा देर से पहुंचते हैं ऑफिस, Google Maps का ये फ़ीचर आपको समय पर पहुंचाएगा दफ्तर
Hidden Google Maps Feature: हम अक्सर यात्रा का समय केवल वर्तमान ट्रैफिक के आधार पर देखते हैं, जिससे ऑफिस पहुंचने में हमें हमेशा देर हो जाती है. लेकिन, क्या आप यह जानते हैं Google Maps का “Set Depart or Arrive Time” कम इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर में से एक माना जाता है. यह आपको भविष्य की तारीख और समय के ऐतिहासिक ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण करके सटीक प्रस्थान समय बताता है. तो वहीं, इस फीचर की मदद से आप न केवल समय की बचत कर सकते हैं, बल्कि अनजान रास्तों पर भी बिना किसी तनाव के समय पर पहुंच सकेंगे.
अपने फोन पर खोले गूगल मैप्स
सबसे पहले अपने फोन पर Google Maps ऐप खोलें और अपना गंतव्य (Destination) दर्ज कर दें.
दिशा बटन पर करें क्लिक
उसके बाद नीचे दिए गए 'Directions' बटन पर क्लिक करें ताकि रास्ता और समय दिखाई देने लगे.
तीन बिंदुओं पर करें टैप
ऊपर दाईं तरफ बने तीन बिंदुओं (Three Dots Menu) पर टैप करके विकल्पों को चुनें.
सूची में आगमन का समय करें निर्धारित
तो वहीं, सूची में से 'Set depart or arrive time' विकल्प को चुनें जो आपकी योजना में सबसे ज्यादा मदद करेगा.
सटीक समय को चुनें जल्द पहुंचेंगे दफत्तर
'Arrive by' टैब पर क्लिक करें और वह सटीक समय चुनें जब आपको ऑफिस पहुंचाएगा.
ऐप ट्रैफिक डेटा का करेगा विश्लेषण
तो वहीं, ऐप अब ऐतिहासिक ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण करेगा और आपको घर से निकलने का सही समय बताना शुरू कर देगा.
भविष्य की किसी भी तारीख को करें निर्धारित
आप अपनी सुविधा के अनुसार भविष्य की किसी भी तारीख के लिए भी यह समय निर्धारित बेहद ही आसानी से कर सकते हैं.
मैप ऑफिस पहुंचाने के लिए करेगा अलर्ट
और सबसे आखिरी में 'Done' पर क्लिक करें, अब मैप आपको समय पर ऑफिस पहुंचाने के लिए अलर्ट करता रहेगा.