Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Amazon Sale पर मिल रही टॉप मोबाइल डील्स, 10,000 से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन्स

Amazon Sale पर मिल रही टॉप मोबाइल डील्स, 10,000 से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन्स

Amazon Republic Day Mobile Sale: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस समय खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अमेजन रिपब्लिक डे पर चल रही सेल में कई स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट दी जा रही है, जिसके बाद 10 हजार रुपए से भी कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं. अगर आप भी इसी रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कौन-कौन से स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं?

Last Updated: January 20, 2026 | 4:38 PM IST
Redmi A4 5G Price - Photo Gallery
1/5

रेडमी ए4 5जी स्मार्टफोन

आप रेडमी ए4 5जी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इस स्मार्टफोन को छूट के बाद 8299 रुपए में खरीद सकते हैं. इस कीमत में आपको 4जीबी/64जीबी वेरिएंट मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है. 6.88 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिल रहा है. इसमें 5160mAh की दमदार बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है. ये स्नैपड्रैगन 4s जेनरेशन 2 प्रोसेसर पर काम करता है.

Samsung Galaxy M07 - Photo Gallery
2/5

सैमसंग गैलेक्सी एम07

आप सैमसंग गैलेक्सी एम07 खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में 25 फीसदी की छूट पर मिल रहा है. ये 4जीबी/64जीबी वेरिएंट के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. साथ ही 5000 mAh की बैटरी है, जो 25 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है. सेल में इस स्मार्टफोन को 7499 रुपए में खरीदा जा सकता है.

Realme Narzo 80 Lite - Photo Gallery
3/5

रियलमी नार्जो 80 लाइट

रियलमी नार्जो 80 लाइट में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है. इसमें 6300 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलता है. स्पीड और मल्टीटा्किंग के लिए इस हैंडसेट में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को 12 फीसदी डिस्काउंट के बाद 7898 रुपए में खरीदा जा सकता है.

Lava Bold N1 Pro - Photo Gallery
4/5

लावा बोल्ड एन1 प्रो

लावा बोल्ड एन1 प्रो में 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन को 12 फीसदी की छूट के बाद 6798 रुपए में खरीदा जा सकता है.

Redmi A5 - Photo Gallery
5/5

रेडमी ए5

रेडमी ए5 में 32 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5200 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 15 वाट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये रेडमी फोन 20 फीसदी की छूट के बाद 7999 रुपए में खरीदा जा सकता है.

More News