Amir Khan: आमिर खान ने तीसरी वाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें कौन हैं दो एक्स बीवियां?
आमिर खान और गौरी का रिश्ता जगजाहिर है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब वे मुंबई में एक आलीशान नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. यह घर आमिर के परिवार के घर से ज्यादा दूर नहीं है. उन्होंने हाल ही में कहा कि वो गौरी संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं. उन्होंने दिल से गौरी से शादी कर ली है और अपनी बीवी मान लिया है. हालांकि, असल में शादी करने की अभी कोई प्लानिंग नहीं है.
शिफ्टिंग को लेकर बोले आमिर
आमिर खान ने कहा, ये सब (शिफ्टिंग) मेरी फिल्म 'हैप्पी पटेल' की रिलीज के ठीक बीच में हो रहा है, तो ये बिल्कुल पागलपन है.' आमिर ने गौरी के साथ रिलेशन को लेकर खुद को सीरियस बताया.
रिश्ता है मजबूत
गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को लेकर आमिर खान ने कहा कि वे गौरी को बेहद पसंद करते हैं. उन्होंने रिश्ते को बहुत मजबूत बताया. आमिर ने कहा कि हम पार्टनर हैं और साथ हैं.
शादी पर बोले आमिर
आमिर ने कहा कि शादी की बात करें तो मैं गौरी से दिल से पहले ही शादी कर चुका हूं. इसलिए, अब हमें इसे एक औपचारिक रूप देना है या नहीं, यह मैं टाइम के साथ तय करूंगा.
गौरी का 6 साल का है बेटा
आमिर खान अपने 60वें बर्थडे पर मीडिया को गौरी से मिलवाया था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. गौरी का एक बेटा भी है जो 6 साल का है. गौरी ने बताया कि वो एक सौम्य और बुद्धिमान लाइफ पार्टनर की खोज में थीं और आमिर में उन्हें ये सब गुण मिल गए. गौरी अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर काम संभालती हैं.
आमिर की ये दो एक्स बीवियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी. इससे उनके दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हुए. फिर साल 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की और 2021 में वे सेपरेट हो गए. इनसे एक बेटा भी है. आजाद का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. अब देखना होगा कि वे तीसरी पत्नी के साथ कब औपचारिक शादी करते हैं.