Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Amrit Udyan 2026 का हो चुका है आगाज, खूबसूरत फूलों के बीच प्रकृति का लें आनंद, जानें क्या है टाइम और टिकट?

Amrit Udyan 2026 का हो चुका है आगाज, खूबसूरत फूलों के बीच प्रकृति का लें आनंद, जानें क्या है टाइम और टिकट?

Amrit Udyan 2026: नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर स्थित अमृत उद्यान भारत के सबसे शानदार और सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले मौसमी आकर्षणों में से एक है. पहले इसे मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था लेकिन भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर इसका नाम बदल दिया गया. मुगल गार्डन के नाम से पहचाने जाने वाले बगीचे को 2023 में भारत की अमृत महोत्सव भावना को दिखाने के लिए इसका नाम बदला गया. कई तरह के रोज और अन्य फूल यहां देखने को मिलेंगे. यह आम जनता के लिए खुल गया है लेकिन कुछ नियमों का पालन भी करना होगा, तो अभी से जान लीजिए.

 

Last Updated: February 8, 2026 | 3:03 PM IST
Amrit Udyan 2026 Date - Photo Gallery
1/9

अमृत ​​उद्यान 2026: तारीख

साल 2026 में अमृत उद्यान का विंटर एनुअल्स एडिशन 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुलेगा. होली के त्योहार के कारण 4 मार्च को बगीचा बंद रहेगा.

Amrit Udyan 2026 Timings - Photo Gallery
2/9

अमृत उद्यान 2026: समय

अमृत उद्यान हफ्ते में छह दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आगंतुकों के लिए खुला रहता है. इसमें आखिरी एंट्री शाम 5:15 बजे तक दी जाती है. रखरखाव के कारण सोमवार को बगीचा बंद रहता है.

Amrit Udyan 2026 Ticket Price - Photo Gallery
3/9

अमृत उद्यान 2026: टिकट की कीमत

अमृत उद्यान का टिकट सभी लोगों के लिए मुफ्त है. हालाँकि, 2026 सीज़न के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना ज़रूरी है. क्योंकि यह सिर्फ़ एक सीमित मौसमी अवधि के लिए खुला रहता है. इसलिए अपनी यात्रा की योजना बनाना महत्वपूर्ण है.

How to book tickets for Amrit Udyan - Photo Gallery
4/9

अमृत उद्यान टिकट कैसे बुक करें?

किसी भी खास तारीख के लिए अमृत उद्यान के टिकट पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएंगे. आगंतुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्लॉट जल्दी बुक कर लें, खासकर वीकेंड के लिए. क्योंकि उपलब्धता जल्दी खत्म हो जाती है. इवेंट के लिए साइट पर कोई टिकट काउंटर नहीं हैं. इसलिए पहले से योजना बनाना जरूरी है. हालांकि, जो आगंतुक अमृत उद्यान का टिकट ऑफ़लाइन बुक करना चाहते हैं, वे प्रवेश द्वार के पास लगाए गए सेल्फ-सर्विस रजिस्ट्रेशन कियोस्क का उपयोग करके मौके पर ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.  टिकट के लिए visit.rashtrapatibhavan.gov.in के जरिए बुक किए जा सकते हैं.

What can I take with me - Photo Gallery
5/9

साथ क्या ले जा सकते हैं?

अमृत उद्यान में विजिटर को अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक की, पर्स या हैंडबैग, पानी की बोतल, छोटे बच्चों के लिए दूध की बोतल और छाता ले जाने की परमिशन है. इसके अलावा उद्यान परिसर में पीने का पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी फैसिलिटी भी मुहैया कराई गई है.

These things are banned - Photo Gallery
6/9

इन चीजों पर पाबंदी

इस गार्डन में विजिटर्स के लिए खाने पीने का सामान, पान, गुटखा, सिगरेट, बैकपैक, कैमरा और वीडियो कैमरा, हथियार और गोला बारूद ले जाने पर सख्त पाबंदी है. ध्यान रखें कि यदि अगर कोई नियमों को तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई भी हो सकती है.

What special here - Photo Gallery
7/9

क्या है यहां पर खास

बता दें कि घूमने आए लोगों के लिए यहां पर आपको अलग-अलग प्रजाति के खूबसूरत फ्लॉवर्स देखने को मिलते हैं. यहां करीब 145 से अधिक किस्मों के गुलाब देखने को मिल जाएंगे, जो आपने पहले कभी नहीं देखें होंगे. वहीं, 85 तरह के अन्य फूलों के पौधे भी यहां पर हैं.

There are gardens at the Presidential Palace - Photo Gallery
8/9

राष्ट्रपति भवन में हैं उद्यान

बता दें कि यह अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद है. यहां पर लगे फूलों की जानकारी के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं और पौधों की जानकारी ले सकते हैं. यहां पर सबसे अधिक अट्रैक्टिव कलरफुल ट्यूलिप के फूल होते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. यह सामान्य जानकारी के लिए है और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं.

More News