मां मुस्लिम और पिता सिख आर्मी अफसर, पाकिस्तान में जन्मी इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बनाई पहचान; जानिए कौन है वो
Amrita Singh: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनका जन्म भारतीय सेना परिवार में हुआ था. आज हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में, जिसने हिंदू होते हुए मुस्लिम से शादी की. अपने करियर में उन्होंने सनी देओल, जैकी श्रॉफ समेत कई दिग्गजों संग काम किया. चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो अभिनेत्री.
कौन है वो अभिनेत्री?
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह की, जो आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं.
पाकिस्तान में हुआ था जन्म
अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को हडाली, पंजाब में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद है.
पिता भारतीय सेना अधिकारी थे
अभिनेत्री की माता मुस्लिम थीं, जिनका नाम रुखसाना सुल्ताना था. वहीं उनके अमृता सिंह के पिता भारतीय सेना के अधिकारी शिविंदर सिंह विर्क थे. इसके अलावा उनकी नानी पूर्व भारतीय राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद की बहन थीं.
सैफ अली खान से की शादी
साल 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली थी. इससे पहले एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया था.
फिल्मों में किया डेब्यू
अभिनेत्री ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'चमेली की शादी' और 'मर्द' जैसी सुपरहिट फिल्में कीं.
दो बच्चों की मां हैं एक्ट्रेस
अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी का नाम सारा अली खान है और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान हैं. दोनों बच्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं.
सैफ अली खान से हुआ तलाक
शादी के तेरह साल बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच रिश्ता खराब हो गया. इस वजह से दंपति ने साल 2004 में तलाक ले लिया.