Ananya Birla: 17 की उम्र में बिजनेस से लेकर इंग्लिश सिंगर तक, क्यों बाकी बिजनेसमैन की बेटियों से अलग हैं अनन्या बिरला?
Ananya Birla: किसी बड़े बिजनेस घराने में जन्म लेना आसान हो सकता है, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाना सबसे मुश्किल होता है और Ananya Birla ने यही कर दिखाया है. सिर्फ 31 साल की उम्र में, जहां लोग उन्हें Kumar Mangalam Birla की बेटी के रूप में जानते हैं, वहीं अनन्या ने अपनी मेहनत, टैलेंट और जुनून से एक अलग मुकाम हासिल किया है. बिजनेस की दुनिया से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक, और समाजसेवा से लेकर ग्लोबल पहचान तक अनन्या बिरला ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ विरासत (Legacy) नहीं, बल्कि खुद एक ब्रांड (Self-Made Identity) हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओनरशिप और लीडरशिप को लेकर नए अंदाज़ों के बाद अनन्या बिड़ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने रोमांचक क्रिकेट के लिए मशहूर है, लेकिन 2026 सीज़न से पहले मैदान के बाहर एक बड़ा बदलाव होने वाला है. आदित्य बिड़ला ग्रुप की लीडरशिप में एक कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को लगभग £1.5 बिलियन (₹16,700 करोड़) की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डील में खरीद लिया है. तो चलिए जानते हैं कि अनन्या बिड़ला कौन हैं?
मुंबई में हुआ जन्म
अनन्या अदित्या बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की बड़ी बेटी हैं. इनका जन्म 17 जुलाई, 1994 को मुंबई में हुआ.
17 साल की उम्र में शुरू की कंपनी
अनन्या बिरला 17 साल की उम्र में उन्होंने स्वतंत्र माइक्रोफिन नाम की एक कंपनी शुरू की. यह कंपनी गांव की महिलाओं को छोटे लोन देती है ताकि वे अपना बिज़नेस शुरू कर सकें.
म्यूज़िक के फील्ड में कमाया नाम
अनन्या ने म्यूज़िक के फील्ड में भी नाम कमाया है. उन्होंने क्लासिकल म्यूज़िक सीखा और इंग्लिश गाने गाए.
प्लैटिनम सर्टिफाइड वाली पहली इंडियन आर्टिस्ट
अनन्या बिरला पहली इंडियन आर्टिस्ट बनीं जिनके इंग्लिश गाने को प्लैटिनम सर्टिफाइड किया गया। उन्होंने गिटार, संतूर और पियानो बजाना भी सीखा है।
वेब सीरीज में किया काम
फिल्म इंडस्ट्री में अनन्या ने पहले गाना गाया, फिर एक्टिंग की. 2022 में, वह एक वेब सीरीज़ में नज़र आईं और 2023 में, उन्होंने फिल्म "श्लोक: द देसी शर्लक" में लीड रोल निभाया.
प्रोडक्शन हाउस किया लॉन्च
इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपना खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस, बिरला स्टूडियोज़ लॉन्च किया है.
क्रिकेट की दुनिया एंट्री
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद, अनन्या का नाम अब क्रिकेट की दुनिया में भी धूम मचा रहा है. मार्च 2024 में, आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और दूसरे इन्वेस्टर्स के एक ग्रुप ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से RCB की 100% ओनरशिप ₹16,700 करोड़ ($1.78 बिलियन) में खरीद ली.
फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट का हिस्सा
इस नई ओनरशिप के तहत अनन्या के भाई आर्यमन विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन होंगे. अनन्या बिड़ला फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट और लीडरशिप का भी एक अहम हिस्सा होंगी. यही वजह है कि अनन्या बिड़ला का नाम इंटरनेट पर इतना वायरल हो रहा है.