Sher Shah Suri, Mughal Emperor: 16वीं सदी में भारत में बड़े बदलाव हुए। पानीपत की लड़ाई में लोदी हार गए और मुगलों की सत्ता कायम हुई। लेकिन 1540 में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को हराकर अफगानों की सत्ता दोबारा स्थापित कर दी। शेरशाह को अपनी सत्ता बचाने के लिए कई युद्ध लड़ने पड़े, जिनमें मारवाड़ का युद्ध बहुत खास था। सुमेलगिरी में शेरशाह 80 हजार सैनिकों के साथ आया, लेकिन सिर्फ 6 हजार सैनिकों वाले मारवाड़ के हिंदू राजा उसे रोकने में सफल रहे।
0