Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चाय बेचने वाले अन्नू कपूर कैसे बने फिल्म स्टार?, दो शादियां और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, कर रहे नया प्लान?

चाय बेचने वाले अन्नू कपूर कैसे बने फिल्म स्टार?, दो शादियां और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, कर रहे नया प्लान?

Annu kapoor Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और टेलीविज़न प्रेज़ेंटर अन्नू कपूर 20 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. कपूर ने अपने फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और अपने आने वाले प्ले ‘ट्रिपल ए’ के ​​बारे में डिटेल्स बताईं. साथ ही हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिडनी पोइटियर को भी श्रद्धांजलि दी, जिनके साथ उनकी जन्मतिथि भी एक ही है. आइए जानते हैं अन्नू कपूरे के बारे में कुछ दिलचस्प बातें.
Last Updated: February 20, 2026 | 3:03 PM IST
Annu Kapoor turns 70 - Photo Gallery
1/9

70 साल के हुए अन्नू कपूर

पंजाबी परिवार में जन्मे अन्नू कपूर का आज जन्मदिन है और वह 70 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने फैंस को बर्थडे विश करने पर धन्यवाद दिया. अन्नू कपूर बॉलीवुड के एक हरफनमौला एक्टर रहे हैं. वे अपनी शादी की चर्चा के चलते काफी सुर्खियों में रहे.

Annu Kapoor married twice - Photo Gallery
2/9

अन्नू कपूर ने दो शादियां की

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने एक नहीं बल्कि दो शादियां कीं हैं. हर कोई यह बात सुनकर चौंक जाता है. उनकी शादी का किस्सा भी दिलचस्प है. अन्नू कपूर ने पहली शादी साल 1992 में अनुपमा से की थी. लेकिन, एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए.

Second marriage with Bengali actress - Photo Gallery
3/9

बंगाली अभिनेत्री से की दूसरी शादी

साल 1995 में अन्नू कपूर ने बंगाली एक्ट्रेस अरुणिता मुखर्जी से विवाह किया. वह एक बेटी के पिता भी बन गए. लेकिन, इसी दरमियान उनका किसी अन्य लड़की से अफेयर की बातें फैलने लगीं. हालांकि, अन्नू कपूर के अलावा और कोई भी उसके बारे में नहीं जानता था. जब पता चला तो सब चौंक गए. क्योंकि, वह कोई और नहीं बल्कि उनकी एक्स-वाइफ अनुपमा ही थीं.

Then divorce from second wife - Photo Gallery
4/9

फिर दूसरी पत्नी से तलाक

जब इसकी बात अरुणिता को पता चली तो उन्होंने अन्नू कपूर से 2005 में तलाक ले लिया. इसके बाद अन्नू कपूर ने फिर से पहली पत्नी अनुपमा से साल 2008 में शादी की. इसके बाद वह तीन बेटों के पैरेंट्स बने. दूसरी पत्नी अरुणिता से हुई बेटी को वह बहुत प्रेम करते हैं. वह अक्सर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं.

went through financial hardship - Photo Gallery
5/9

आर्थिक तंगी से गुजरे

अन्नू कपूर का जीवन काफी संघर्षमय रहा है. उन्होंने शुरुआत में बहुत आर्थिक तंगी देखी थी. हालात इतने बदतर हो गए थे कि उन्हें कभी चाय तो कभी चूरन बेचकर वक्त गुजारना पड़ा. उस वक्त अन्नू कपूर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतने बड़े अभिनेता बनेंगे.

First job as a director - Photo Gallery
6/9

डायरेक्टर के तौर पर पहला काम

कपूर ने यह भी बताया कि डायरेक्टर के तौर पर उन्हें पहला मौका जया बच्चन के ज़रिए मिला था. उन्होंने अपनी बड़ी बहन जैसा बताया. अन्नू ने नाना पाटेकर स्टारर फ़िल्म 'अभय' को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला.

Many programs and films - Photo Gallery
7/9

कई प्रोग्राम और फिल्में की

अन्नू कपूर ने 'मंडी', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब', 'राम लखन', 'घायल', 'हम', 'डर', 'सरदार', 'ऐतराज' और '7 खून माफ़' जैसी फ़िल्मों के लिए जाने जाने वाले कपूर ने पॉपुलर टेलीविज़न शो 'अंताक्षरी' को भी होस्ट किया है. वह रेडियो प्रोग्राम 'सुहाना सफ़र विद अन्नू कपूर' प्रेज़ेंट करते हैं. उन्हें हाल ही में 'द सिग्नेचर' में देखा गया था.

Making a new plan - Photo Gallery
8/9

बना रहे नया प्लान

70 साल की उम्र में अन्नू कपूर का कहना है कि वह अब क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन चाहते हैं. एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह एक या दो नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी बनाऊंगा वह असली और प्योर होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के मकसद से दिया गया है. यह विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. इंडिया न्यूज किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.

More News