Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • उम्र से पहले दिखने लगे हैं बूढ़े! खाने से आज ही बाहर निकालें ये चीजें, खत्म हो जाएंगी झुर्रियां

उम्र से पहले दिखने लगे हैं बूढ़े! खाने से आज ही बाहर निकालें ये चीजें, खत्म हो जाएंगी झुर्रियां

Anti Aging Diet Tips: आज के समय में खराब खानपान और रहन-सहन के कारण त्वचा समय से पहले बूढ़ी और खराब लगने लगती है. इसको दुरुस्त रखने के लिए लोग तरह-तरह की महंगी क्रीम्स, महंगे ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि आप क्या खाते  हैं, इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है. बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खाने से आपकी त्वचा पर काफी असर पड़ता है. ये देखने और खाने  में तो काफी स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं. इनका सेवन करने से धीरे-धीरे स्किन पर झुर्रियां,  रूखापन और  ढीलापन दिखने लगता है.

Last Updated: March 1, 2026 | 6:26 PM IST
Sugary Soft Drinks - Photo Gallery
1/8

शुगरी सॉफ्ट ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में सॉफ्ट ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है. इसमें बहुज ज्यादा मात्रा में शुगर और कैफीन पाई जाती है, जो शरीर को डिहाइ़ड्रेट करता है. इसका सेवन करने से त्वचा डल और ड्राई होने लगती है. इसकी जगह पर नींबू पानी और नारियल पानी जैसी चीजें अच्छा ऑप्शन हैं.

Avoid Artificial Sweetner - Photo Gallery
2/8

आर्टिफिशियल स्वीटनर से बचें

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको आर्टिफिशियल स्वीटनर से दूरी बनानी होगी. इससे शरीर में और चेहरे पर सूजन बढ़ सकती है. इसके कारण त्वचा पर लालिमा, पिंपल्स और डलनेस जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं.

Packed Fruit Juice - Photo Gallery
3/8

पैकिंग वाले फ्रूट जूस

बहुत से लोग स्वस्थ रहने के लिए टेट्रापैक या दूसरी तरह की पैकिंग वाले फ्रूट जूस पीते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं. इस तरह के जूस में फलों से ज्यादा फ्लेवर का केमिकल और कलर पाया जाता है. इससे स्किन खराब होती है.

Avoid Icecream - Photo Gallery
4/8

आइसक्रीम से करें तौबा

गर्मियां आने लगी हैं ऐसे में लोगों को आइसक्रीम पसंद आने लगती है. आइसक्रीम में ज्यादा शुगर कोलेजन पाया जाता है, जो आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है. आइसक्रीम खाने से कुछ लोगों में पिंपल्स और सूजन जैसी समस्या हो सकती है.

Say No to Bakery Items - Photo Gallery
5/8

बेकरी आइटम्स को कहें न

अगर आपको चॉकलेट, पेस्ट्री, मफिन्स और केक जैसी चीजें पसंद हैं, तो आपको इन चीजों को छोड़ना पड़ेगा. ये दिखने में तो हल्के लगते हैं लेकिन इनमें शवगर, मैदा और अनहैल्दी फैट होता है, जो त्वचा को खराब करता है.

Say No to Sugar - Photo Gallery
6/8

चीनी का सेवन न करें

अगर आप अपने शरीर और त्वचा को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आपको अपने मीठा खाने पर कंट्रोल करना होगा. इसकी जगह पर आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना चाहिए.

Stay Away from Alcohol - Photo Gallery
7/8

अल्कोहल से बनाएं दूरी

अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आपको इसे छोड़ना होगा. ये त्वचा को ड्राई कर देती है. साथ ही इसका सेवन करने से चेहरा फूला और बेजान लगने लगता है.

Disclaimer - Photo Gallery
8/8

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.

More News