अनु मलिक की बेटी अनमोल मलिक: स्टार किड नहीं, इंडियन आर्टिस्ट, जानिए उनकी पहचान और करियर
अनमोल मलिक बॉलीवुड की दुनिया का एक मशहूर नाम अनु मलिक है लेकिन अब उनकी बेटी अनमोल मलिक भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अनमोल मलिक आज की उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पारिवारिक विरासत से आगे बढ़कर अपनी अलग आवाज बनाई है.
सिंगर और सॉन्गराइटर
अनमोल मलिक बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की बेटी हैं. लेकिन उन्होंने अपनी पहचान सिर्फ “स्टार किड” के तौर पर नहीं, बल्कि एक सिंगर-सॉन्गराइटर, म्यूजिक कंपोजर और राइटर के रूप में बनाई है.
इंग्लैंड के विश्वविद्यालय में पढ़ाई
प्रतिभाशाली गायिका गीतकार अनमोल ने अपने गीत द ग्रैजुएशन के साथ संगीत के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने यह गीत तब लिखा, जब वह 2011 में इंग्लैंड के विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं.
अनमोल मलिक या ऑड्रे पियानो
अनमोल मलिक का जन्म 5 फरवरी 1995 को हुआ था. जिन्हें ऑड्रे पियानो के नाम से भी जाना जाता है. अनमोल मलिक के माता का नाम अंजू मलिक, पिता का नाम अनु मलिक (बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार), और बहन का नाम अदा मलिक है.
थ्री इम्पासिबल विशेज
25 वर्ष की उम्र में अनमोल मलिक ने अपना पहला नोवल 'थ्री इम्पासिबल विशेज' को पेश किया है, जो एक रोम-कॉम है.
आयुष्मान खुराना को धन्यवाद
हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित, अनमोल की पुस्तक अमेजन और गुगल बूक्स पर डिजिटली मौजूद है. अनमोल ने पुस्तक में अपना 'कोट' देने के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धन्यवाद दिया.
मशहूर पिता की बेटी होना इतना आसान नहीं
अनमोल कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि मशहूर पिता की बेटी होना इतना आसान नहीं है, क्योंकि उनसे हमेशा तुलना की जाती रही है. इसी वजह से उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक का रास्ता अपनाया.
क्रिएटिव डेवलपमेंट
वारविक विश्वविद्यालय में विदेश से स्नातक करने के बाद, मलिक भारत लौट आईं और डिज्नी यूटीवी के क्रिएटिव डेवलपमेंट विभाग में काम करने लगीं.
लेट मी कम होम
अनमोल मलिक ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं. जैसे- लेट मी कम होम, फिर ना आना, जान जाएं, मैं हूं, आदि. इन गानों में अनमोल के बोल और म्यूजिक को युवाओं के बीच खासा पसंद किया गया है.