अप्रैल में चंद्रमा का बड़ा खेल! 19 बार नक्षत्र परिवर्तन से इन 7 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
Chandra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतिनिधि माना जाता है, जो हमारे रोजमर्रा के निर्णयों को भी प्रभावित करता है. चंद्रमा समय-समय पर अलग-अलग नक्षत्रों में प्रवेश करता है. यह एक सामान्य खगोलीय प्रक्रिया है, लेकिन इसका असर व्यक्ति की सोच, मनःस्थिति और जीवन की गतिविधियों पर साफ दिखाई देता है. आर्थिक लाभ के योग बनते हैं और नए अवसर मिलते हैं. वहीं, अगर चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, तो मन में बेचैनी बढ़ सकती है और खर्च भी अचानक बढ़ने लगते हैं.
अप्रैल 2026 में 19 बार होगा नक्षत्र परिवर्तन
अप्रैल 2026 का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा कुल 19 बार नक्षत्र बदलेगा. महीने की शुरुआत 1 अप्रैल को हस्त नक्षत्र से होगी और 30 अप्रैल को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश के साथ इसका समापन होगा. इतने अधिक बदलावों के चलते यह महीना कई राशियों के लिए नए मौके और बदलाव लेकर आ सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है. आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाला है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. यात्रा से भी लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे. धन आने के नए रास्ते खुलेंगे और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस महीने थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. खर्च बढ़ सकते हैं और कार्यों में रुकावट आ सकती है. मन भी थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें. सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है. करियर में उन्नति होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए मौके सामने आएंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम आसान होंगे.