Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की शादी, लगा दिग्गजों का जमावड़ा, अभिषेक-ऐश्वर्या ने दिया पोज

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की शादी, लगा दिग्गजों का जमावड़ा, अभिषेक-ऐश्वर्या ने दिया पोज

क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार 5 मार्च को अपनी लंबे समय की पार्टनर सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली. साउथ मुंबई में हुए इस ग्रैंड सेरेमनी में क्रिकेट बिज़नेस और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम शामिल हुए. जिससे यह सेलिब्रेशन स्टार्स से भरा हुआ था. यह शादी अंबानी परिवार द्वारा जामनगर में होस्ट किए गए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और मंगलवार को महालक्ष्मी रेसकोर्स में संगीत के बाद हुई.

Last Updated: March 5, 2026 | 3:42 PM IST
High-profile guests - Photo Gallery
1/9

हाई-प्रोफाइल मेहमान

कई जानी-मानी हस्तियां इस खास दिन पर कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं. बच्चन परिवार शादी में शामिल होने वाले खास लोगों में से एक था. अमिताभ बच्चन जया बच्चन के साथ पहुंचे. जबकि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी वेन्यू पर देखे गए. अमिताभ बच्चन ने शॉल के साथ क्लासिक सफेद कुर्ता-पायजामा चुना. जबकि जया बच्चन सुनहरे बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने बालों में फूलों का गजरा लगाकर अपने लुक को और भी अट्रेक्टिव बना दिया.

Abhishek and Aishwarya together - Photo Gallery
2/9

अभिषेक और ऐश्वर्या साथ

अभिषेक बच्चन ने सफेद ट्राउजर के साथ काली अचकन पहनी थी, जबकि ऐश्वर्या स्काई-ब्लू अनारकली सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे.

A slap to those spreading rumours - Photo Gallery
3/9

अफवाह उड़ाने वालों को तमाचा

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहले तलाक और रिश्ते में दरार की काफी अफवाह उड़ रही थीं. यह अफवाहें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या के अलग आने और बच्चन परिवार के साथ पोज़ न देने के बाद तेजी हो उठने लगी थीं. अब इन तस्वीरों ने इसे गलत साबित कर दिया है.

a gathering of celebrities - Photo Gallery
4/9

सेलेब्रिटियों का जमावड़ा

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ शामिल हुए. कपल ने फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले सफेद कुर्ता-पायजामा में अपने आउटफिट को कोऑर्डिनेट किया. साक्षी ने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया. इस पार्टी में युवराज और हेजल की शानदार जोड़ी भी देखने को मिली. मशहूर सिंगर आशा भोसले, हरभजन सिंह और गीता बसरा, मुकेश अंबानी नीता अंबानी, आकाश अंबानी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ पोज देते दिखे. पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान पत्नी सागरिका घाटगे, सुरेश रैना भी अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना के साथ शामिल हुए. दूसरे खास लोगों में राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता द्रविड़ के साथ, इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ, अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना रामतीर्थ के साथ, आशीष नेहरा अपनी पत्नी रुश्मा नेहरा के साथ, वेंकटेश प्रसाद, और अजीत अगरकर अपनी पत्नी फातिमा घड़ियाली के साथ शामिल हुए.

Pre-wedding celebrations in Jamnagar - Photo Gallery
5/9

जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

शादी से पहले 25 फरवरी को जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुए. IPL फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस, जिसे अर्जुन तेंदुलकर रिप्रेजेंट करते हैं, ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया जिसमें शानदार सेलिब्रेशन के पलों को कैप्चर किया गया और कपल को शुभकामनाएं दीं.

Ambani welcomed - Photo Gallery
6/9

अंबानी ने किया स्वागत

92 सेकंड के वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मेहमानों का वेन्यू पर स्वागत करते हुए दिखाई दिए. तेंदुलकर और अंबानी परिवारों के बीच लंबे समय से रिश्ता है. अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए, सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भाभी और मुकेश भाई, मुझे नहीं लगता कि हम इस कपल को आगे के सफ़र के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर लोग चुन सकते थे.

Sachin is happy for his son - Photo Gallery
7/9

बेटे के लिए खुश हैं सचिन

क्रिकेट आइकॉन ने यह भी बताया कि उन्हें कितना गर्व है कि उनके बेटे को कोई ऐसा मिला है जो आपसे उतना ही प्यार करता है जितना आप उससे करते हैं. सचिन ने इसे सबसे खुशी वाला पल बताया.

Arjun and Sania's wedding guest list - Photo Gallery
8/9

अर्जुन और सानिया की शादी की गेस्ट लिस्ट

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में भारत के स्पोर्ट्स, बिज़नेस और सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लोगों का एक अनोखा जमावड़ा था. फरवरी में जामनगर में अपने घर पर कपल के लिए प्री-वेडिंग पूजा होस्ट करने के बाद, मुकेश और नीता अंबानी पहले मेहमानों में से थे. नीता अंबानी अर्जुन को उनके बचपन के दिनों से जानती हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के लिए है, जो कि कई स्त्रोतों से लिया गया है. इसमें किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. इंडियान्यूज तथ्यों की पुष्टि नही करता है.

More News