कौन थे महमूद, जिनके साथ रिश्ते में थीं अरुणा ईरानी, अब बोलीं- मेरा शोषण हुआ, मजबूरी में शुरू…’
Aruna Irani: एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने और महमूद को लेकर अक्सर कुछ न कुछ सामने आता रहता है. इस बार एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने खुद इस बारे में बातचीत की. उन्होंने एक इंटरव्यू क दौरान अपने करियर की शुरुआती चुनौतियों और कॉमेडियन-एक्टर महमूद के साथ अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने भावुक होकर बताया कि महमूद ने उनके शुरुआती करियर में काफी मदद की. इसके बाद ये रिश्ता उनके लिए शषण और दर्द का कारण भी बन गया. उन्होंने बताया कि महमूद ने उन्हें खुलेआम एक्सप्लॉइट किया. वो रिश्ता मेरे लिए बहुत कॉम्प्लिकेटेड हो गया था क्योंकि उनका व्यवहार लगातार बदल रहा था.
शुरुआत में किए छोटे-छोटे किरदार
जानकारी के अनुसार, अरुणा ईरानी ने गरीबी के कारण 9 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की थी. उन्होंने परिवार को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए. जब उन्हें पहली बड़ी फिल्म मिली, तब महमूद से उनकी मुलाकात तब हुई.
शुरुआत में महमूद ने दिया काम
अरुणा ईरानी ने बताया कि उन्हें पहली बार महमूद ने काम दिया था. एक तरह की मजबूरी और एहसान के तहत उनका रिश्ता महमूद से शुरू हुआ था.
महमूद ने बनाई दूरी
शुरुआत में उनकी मदद फायदेमंद रही. हालांकि जैसे-जैसे अरुणा ईरानी की पहचान बनने लगी, तो कॉमेडियन और एक्टर महमूद ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी.
महमूद के साथ रिश्ते पर की बात
अरुणा ईरानी ने ममहमूद के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलते हुए कहा कि महमूद ने अरुणा ईरानी से शादी करने का वादा किया था. महमूद अरुणा ईरानी को अपनी तीसरी पत्नी बनाना चाहते थे लेकिन वो वादा कभी पूरा नहीं हुआ. इतना ही नहीं महमूद की पत्नी ने उन्हें अरुणा के साथ काम करने को मना भी किया था.
इंडस्ट्री में फैली अफवाहें
उनकी फैमिली ने हमारा ब्रेकअप करा दिया. इसके बाद इंडस्ट्री में मुझे कोई काम देने को तैयार नहीं था. इंडस्ट्री में अफवाहें फैल गईं कि हम शादीशुदा हैं. इसके कारण मेरी इमेज और करियर दोनों खराब हो गए.
परिवार चलाने के लिए की वैम्प की भूमिका
अरुणा ने बताया कि उन्हें काफी चुनौतियां झेलनी पड़ीं. इसके कारण वे गानों में डांस करने लगीं और वैम्प की भूमिका निभाने लगीं. उन्हें परिवार चलाना था, जिसके कारण उन्हें जो काम मिला, वे करती रहीं.
पूरा दोष महमूद का नहीं
उन्होंने कहा कि वो अपने करियर के लिए पूरी तरह से महमूद को दोष नहीं देंगी क्योंकि शुरुआत में उन्हें महमूद की जरूरत थी, जिसके कारण सब सही लग रहा था लेकिन बाद वे शोषण जैसा महसूस होने लगा.