Asha Bhosle Bhojpuri Songs: जब आशा भोसले ने गाए भोजपुरी गीत, फैंस ने लगा दिया रिपीट मोड!
Asha Bhosle Bhojpuri songs: सुरों की मलिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. बता दें कि मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. साथ ही जान ली जिए कि उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. इतना ही नहीं आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती हुए अभी एक ही दिन हुआ था. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इनकी आवाज की दीवानी है. उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए और अपने फैंस के बीच एक आइकॉन बन गईं. साथ ही बता दें कि आशा भोसले ने खुद को सिर्फ़ हिंदी गानों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने कई दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए. असल में, उन्होंने भोजपुरी गाने भी गाए, ये भोजपुरी गाने काफी मशहूर हैं और आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. चलिए जान लेते हैं उनके भोजपुरी गाने कौन-कौन से हैं.
आशा की आवाज में 'गोरकी पतरकी रे'
बता दें कि आशा भोसले ने भोजपुरी गाने 'गोरकी पतरकी रे' को अपनी आवाज़ में गाया. उनके साथ थे दिग्गज गायक मोहम्मद रफ़ी. इस गाने के बोल अनजान ने लिखे थे. फ़िल्म 'बलम परदेसिया' में फ़ीचर किया गया यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है.
'मोरे होंठवा से नथुनिया' गाने में घोली थी मिठास
आशा भोसले ने भोजपुरी गाना 'मोरे होंठवा से नथुनिया' गाया. भोजपुरी फ़िल्म 'दंगल' में शामिल इस गाने के बोल कुलवंत जानी ने लिखे थे. आशा भोसले का यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ.
आशा की आवाज में 'तोड़ के पिंजरा'
आशा भोसले ने भोजपुरी गाना 'तोड़ के पिंजरा' गाया. आशा भोसले का यह गाना फ़िल्म 'बलम परदेसिया' में है. 'तोड़ के पिंजरा' के बोल मशहूर गीतकार अनजान ने लिखे थे.
'केहू लुटेरा केहू चोर'
बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म 'धरती मैया' का लोकप्रिय गाना 'केहू लुटेरा केहू चोर' लोगों को बहुत पसंद है. इस गाने को आशा भोसले ने गाया था, और इसके बोल लक्ष्मण शाहबादी ने लिखे थे.
'रिम झिम बरसे'
आशा भोसले की आवाज़ में गाया गया भोजपुरी गाना 'रिम झिम बरसे' बहुत लोकप्रिय हुआ. 'रिम झिम बरसे' को आवाज़ देने में आशा भोसले के साथ प्रीत सागर भी शामिल थे. इस गाने के बोल के.के. शाही ने लिखे थे.
आशा के निधन से इंडस्ट्री में मातम
आज हम आपको आशा की दुनिया में इसलिए लेकर जा रहे हैं क्यों आशा भोसले ने आज यानी 12 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके चाहने वाले फ़ैन्स और साथी कलाकार बहुत बहुत मायूस हो गए थे.