Automatic vs Manual ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? किसमें मिलेगी ट्रैफिक से राहत
Best Car for Office Purpose: आजकल दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक में कार ड्राइव करना इतना आसान नहीं है. रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है. खासकर कुछ चुनिंदा रूटच्स जैसे दिल्ली से नोएडा, दिल्ली से गुरुग्राम आदि पर लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में बार-बार गियर बदलकर पैरों में दर्द होने लगता है.
इस समस्या को देखते हुए बहुत से लोग अब ऑटोमैटिक कार ही लेते हैं. लेकिन, क्या ऑफिस जाने-आने के लिए ऑटोमेटिक कार लेना सही है. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं.
क्या रहेगी किफायती?
अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए कार लेना चाहते हैं तो अपनी जरूरत को देखते हुए ले सकते हैं. अगर आप घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं तो ऑटोमैटिक कार आपके लिए किफायती रहेगी. वहीं अगर आपको रास्ते में जाम नहीं मिलता है तो मैन्युअल कार आपके लिए किफायती हो सकती है.
मेंटेनेंस में कौन सस्ती?
ऑटोमेटिक कार कें ट्रांसमिशन का खर्च नहीं होता है, लेकिन मैन्युअल के मुकाबले इस कार में आपको सर्विसिंग के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. वहीं, मैन्युअल कार मेंटेनेंस में सस्ती पड़ सकती है.
माइलेज में कौन सही
ऑटोमेटिक कारों की तुलना में मैन्युअल कार ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होती हैं. इसलिए अगर ऑफिस आने-जाने में अगर आपकी रनिंग ज्यादा है तो माइलेज के मामले में आपको लिए मैनुअल कार लेना बेस्ट हो सकता है.
कंफर्ट में कौन सही
अगर आपको रोजाना घंटों तक जाम में फंसना होता है तो कंफर्ट के मामले में ऑटोमेटिक कार का कोई मुकाबला नहीं है. इसमे आपको बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है. केवल ब्रेक और एक्सीलेटर पर पैर रखना होता है.
क्या पड़ेगी सस्ती
अगर आपका बजट कम है और सस्ती कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में मैन्युअल कार की ओर जा सकते हैं. यह ऑटोमैटिक कारों की तुलना में आपको एक लाख रुपये तक सस्ती मिल सकती है.
सीनियर सिटीजन के लिए क्या सही
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो ऐसे में आप ऑटोमैटिक कार ले सकते हैं. इससे आपको बार-बार गियर लगाने और क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप आसानी से ड्राइविंग कर पाएंगे.
किसमें मिलेगी स्मूथ ड्राइविंग
अगर आप ऐसी कार लेना चाहते हैं जो ड्राइव करने में काफी स्मूथ हो तो ऐसे में ऑटोमेटिक कार की ओर जा सकते हैं. इस कार में आप आराम से बिना किसी झंझट के ड्राइविंग कर सकते हैं.