बुढ़ापे में हड्डियों को रखना चाहते हैं मजबूत, तो कुछ आदतों में करें बदलाव, सेहत सुधारने में मदद करती हैं ये चीजें
Strong Bones: बुढ़ापे में लोगों की हड्डियों में दर्द होने लगता है. बहुत से लोग चलने फिरने में भी परेशान हो जाते हैं. अगर आप अपनी हड्डियों को बुढ़ापे के लिए मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए. साथ ही खाने की कुछ चीजों से दूरी बनानी चाहिए और कुछ चीजों को अपने खाने में जोड़ना चाहिए. बुढ़ापे में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन से भरपूर डाइट को शामिल करना चाहिए. साथ ही ज्यादा नमक, कैफीन, चीनी और शराब से बचने की कोशिश करनी चाहिए. ये सभी चीजें हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. इसके अलावा आपको रेगुलर एक्सररसाइज करनी चाहिए. इनमें वॉक करना, डांस करना, जॉगिंग करना और थोड़ी बहुत वेट लिफ्टिंग शामिल है. वहीं हड्डियों की डेंसिटी को कम होने से रोकने के लिए स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए.
ज्यादा नमक से बनाएं दूरी
ज्यादा नमक यानी सोडियम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी बढ़ जाती है. इससे हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती है. ऐसे में आपको ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए.
प्रोसेस्ड फूड
आपको प्रोसेस्ड फूड जैसे नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, डिब्बाबंद फल और सब्जियां खाने पर रोक लगानी चाहिए. साथ ही तला हुआ खाना कम खाना चाहिए. इनमें समोसा, नूडल्स, ब्रेड पकौड़े आदि शामिल हैं.
शुगर कंजम्प्शन
आपको शुगर का सेवन कम करना चाहिए. आपको कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चाय और कॉफी जैसी चीजों को भी कम खाना चाहिए.
धूम्रपान और शराब
ज्यादा शराब पीने से कैल्शियम एब्ज़ॉर्प्शन में रुकावट आती है और हार्मोन बैलेंस बिगड़ जाता है. वहीं धूम्रपान करने से हड्डियों की डेंसिटी को नुकसान पहुंचता है.
सप्लीमेंट्स और ज्यादा प्रोटीन
लिवर प्रोडक्ट्स या सप्लीमेंट्स का ज्यादा सेवन करने से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है. बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट को अगर कैल्शियम के साथ बैलेंस न किया जाए, तो हड्डियों पर बुरा असर पड़ सकता है.
बढ़ाएं डेयरी प्रोडक्ट्स
अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां बुढ़ापे में सही से काम करें, तो आपको दूध, दही, पनीर, सार्डिन, सैल्मन और हरी पत्तेदार खानी चाहिए
विटामिन डी
आपको हड्डियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी युक्त फोर्टिफाइड डेयरी, मछली और कैल्शियम एब्ज़ॉर्प्शन के लिए हल्की धूप लेनी चाहिए.
इन चीजों का करें सेवन
इसके अलावा आपको प्रोटीन के लिए लीन मीट, डेयरी और फलियों का सेवन करना चाहिए. ये हड्डियों की बनावट को सपोर्ट करती हैं. जरूरी न्यूट्रिएंट्स, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए.