Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 15 की उम्र में बनी स्टार, ठुकराए बोल्ड-इंटीमेट सीन्स; मुस्लिम से रचाई शादी, फिर हो गईं गुमनाम

15 की उम्र में बनी स्टार, ठुकराए बोल्ड-इंटीमेट सीन्स; मुस्लिम से रचाई शादी, फिर हो गईं गुमनाम

Ayesha Takia: बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हुईं, जो शुरूआती दौर में अपने करियर के शिखर पर थी. फिर अचानक गायब हो गईं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आयशा टाकिया, जिन्होंने सलमान खान और अजय देवगन संग काम किया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ दी.

Last Updated: April 10, 2026 | 11:42 AM IST
Ayesha takia debut - Photo Gallery
1/7

15 साल में शुरू किया करियर

आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में शाहिद कपूर के साथ कॉम्प्लान के एक टीवी ऐड में की थी. बाद में, वह फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो, मेरी चुनर उड़ उड़ जाए में दिखीं.

Ayesha takia movies - Photo Gallery
2/7

फिल्मी दुनिया में रखा कदम

साल 2004 में अभिनेत्री ने अब्बास-मुस्तन की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में अभिनेता वत्सल शेठ के साथ अभिनय की शुरुआत की.

Ayesha takia with salman khan - Photo Gallery
3/7

सलमान खान संग किया काम

अभिनेत्री ने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'वॉन्टेड' के जरिए काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. आयशा टाकिया ने अपने करियर में फिल्म 'सोचा ना था', 'सलाम-ए-इश्क', 'होम डिलीवरी', 'सलाम-ए-इश्क', 'फूल एन फाइनल', 'यूं होता तो क्या होता' में काम किया था.

ayesha takia bold scenes - Photo Gallery
4/7

नहीं किया बोल्ड और इंटीमेट सीन्स

आयशा टाकिया ने अपने करियर में कोई भी बोल्ड और इंटीमेट सीन नहीं किया. IANS से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें प्रोजेक्ट्स न मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह छोटे कपड़े नहीं पहनेंगी या इंटीमेट सीन्स भी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे रोल न मिलने से कोई परेशानी नहीं है. कम से कम 10 साल बाद मैं पीछे मुड़कर किसी बात पर शर्मिंदा नहीं होना चाहती. मेरा परिवार है, बॉयफ्रेंड है और मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहती.'

ayesha takia dating - Photo Gallery
5/7

कई एक्टर्स को किया डेट

रिपोर्ट के मुताबिक आयशा टाकिया ने कई एक्टर्स को डेट किया. उन्होंने मनीषा कोइराला के भाई, सिद्धार्थ कोइराला को डेट किया था. फिर ब्रेकअप हो गया. अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल से प्यार हो गया था. हालांकि आपको बता दें कि आयशा और अश्मित ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला.

Ayesha takia wedding - Photo Gallery
6/7

आयशा टाकिया ने मुस्लिम से रचाई शादी

आयशा टाकिया ने रेस्टोरेंट मालिक, फरहान आजमी को डेट करना शुरू कर दिया. तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, फरहान और आयशा ने दिसंबर 2008 में शादी करने का फैसला किया. 2009 में, आयशा और फरहान ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया, जिसके बाद आयशा ने इस्लाम अपना लिया और अपने सरनेम में आजमी जोड़ लिया.

Ayesha takia - Photo Gallery
7/7

फिल्मी करियर से बना ली दूरियां

शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली.

More News