छोटे बच्चों के दांत निकलने का दर्द कैसे करें कम? जानें ये असरदार तरीके जो मसूड़ों को देंगे आराम
छोटे बच्चों की मसूड़ों की मालिश करें
जब आपका बच्चा परेशान हो, तो माता-पिता अपनी साफ उंगली से उसके मसूड़ों की धीरे-धीरे मालिश कर सकते हैं. इससे बच्चे को आराम मिलता है और उसे सुकून महसूस होता है. ऐसा करने से अक्सर रोना कम हो जाता है क्योंकि मालिश से कुछ समय के लिए आराम और राहत मिलती है.
मलमल के कपड़े से मालिश करें
उंगली की जगह आप मलमल के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मलमल के कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर बच्चे के मसूड़ों पर धीरे-धीरे मालिश करें. इससे बच्चे को ज़्यादा आराम महसूस होगा.
टीथर
दर्द और चिड़चिड़ेपन से राहत देने के लिए आप अपने बच्चे को टीथर भी दे सकते हैं. जब बच्चे इन्हें चबाते हैं, तो उन्हें दर्द से राहत मिलती है और आराम महसूस होता है.
फलों की प्यूरी
माता-पिता दर्द से राहत देने के लिए अपने बच्चों को फलों की प्यूरी भी दे सकते हैं. फलों की प्यूरी न सिर्फ़ निगलने में आसान होती है, बल्कि इसका हल्का ठंडा तापमान मसूड़ों पर सुकून देने वाला असर डालता है. इससे सूजन और दर्द से कुछ समय के लिए राहत मिलती है. इसके अलावा, फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
इन टिप्स से मिलेगा बच्चों को आराम
बताए गए इन 4 टिप्स से न कि आपको बच्चों को आराम मिलेगा बल्कि बच्चों मसूड़ों में खुजली, सूजन और दर्द से भी राहत मिलेगी.