चाय तो पीएं… लेकिन इन चीजों के साथ कभी नहीं, वरना डैमेज हो सकता है लिवर? एसिडिटी भी जीना कर देगी मुहाल
Foods To Avoid Eating With Tea: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. कई लोगों की दिन की शुरुआत ही एक कप चाय की चुस्की से होती है. अक्सर लोग चाय के साथ पराठा, पूड़ी, पकोड़े, समोसे, नमकीन या फिर बिस्किट खाते हैं. वहीं, कई लोग तो चाय के साथ खाने की इतनी बुरी लत होती है कि वे खाने के लंच और डिनर के समय भी चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि चाय के साथ कुछ चीजें खाना नुकसानदायक हो सकता है. चाय के साथ गलत चीजों के सेवन से आपका लिवर डैमेज हो सकता है और साथ ही आपको जीवनभर के लिए एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए? इस बारे में India News को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
चाय के साथ फ्रेंच फ्राइज का सेवन
कई बार देखा जाता है कि लोग चाय के साथ फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा या पकौड़े खाना बहुत अधिक पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि इनके सेवन से आपके लिवर पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है. ये सभी फूड्स फैट से भरे होते हैं जिन्हें पचाने के लिए लिवर को बहुत अधिक मेहनत करनी होती है और इससे लिवर की लाइफ घट सकती है.
तेज नमक वाली चीजों सेवन करना
चाय के साथ नमक का सेवन करना हेल्थ के लिए खराब होता है. चाय के साथ अधिक नमक खाने से शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है. डिब्बा बंद या फिर पैक्ट फूड्स जैसे चिप्स, नमकीन या फिर बिस्कुट खाने से फैटी लिवर रोग और मोटापे की समस्या बढ़ सकती है.
ब्रेड के साथ चाय की आदत
अधिकांश लोग नाश्ते में चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं. लेकिन डेली रूटीन की यह आदत हेल्थ के लिए बहुत अधिक हार्मफुल होती है. चाय के साथ ब्रेड खाने से ब्लड में शुगर बढ़ती है और साथ ही इससे फैटी लिवर डिजीज की समस्या भी होने लगती है.
हरी सब्जियों से बनी चीजों में नुकसानदायक
जो फूड्स हरी सब्जियों से बनते हैं जैसे पराठा, पकौड़ा आदि के सेवन में चाय को पीना नुकसान दायक होता है. इन दोनों को एक साथ खाने से लिवर को इनको पचाने में दिक्कत होती है जिससे आपको पेट की समस्या हो सकती है.
चाय के साथ हल्दी का सेवन
चाय के साथ कभी भी हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए. हल्दी के गुण चाय के साथ रिएक्ट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.
डिस्क्लेमर
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. India news इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)