पहली पत्नी से तलाक, फिर हानिया आमिर संग जुड़ा नाम; अब दूसरी शादी, जानें बादशाह की जिंदगी से जुड़े विवाद
Badshah Controversy: सिंगर-रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से शादी कर ली है. दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. बादशाह की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग भी जुड़ चुका है. दोनों को लेकर खूब खबरें वायरल हुई थी. चलिए एक नजह डालते हैं बादशाह के पुराने विवादों पर.
ईशा रिखी संग शादी की तस्वीरें वायरल
खबरों के मुताबिक बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से दूसरी शादी कर ली. इनकी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों वरमाला पहने दिख रहे हैं.
पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर संग भी जुड़ा नाम
बादशाह और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के बीच अफेयर्स को लेकर खूब चर्चा हुई थी. दुबई में बादशाह के कॉन्सर्ट में हानिया की तस्वीरें वायरल होने के बाद अटकलें तेज हो गईं थीं. हालांकि, बाद में रैपर ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि वे सिर्फ 'अच्छे दोस्त' हैं.
जैस्मीन मसीह से शादी फिर तलाक
रैपर-सिंगर बादशाह ने साल 2016 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. इस दंपति की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. हालांकि, कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और आखिरकार 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तब से बादशाह और जैस्मिन अलग-अलग रह रहे हैं.
ईसाई समुदाय ने गाने को लेकर किया था विरोध
पिछले साल 2025 में बादशाह का गाना ‘वेलवेट फ्लो’ रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग की वजह से वह विवादों में घिर गए थे. इस गाने से पंजाब राज्य में विवाद खड़ा हो गया था. ईसाई समुदाय ने गाने में ‘चर्च’ और ‘बाइबल’ जैसे शब्दों के कथित आपत्तिजनक इस्तेमाल पर नाराजगी जताई थी. इस वजह से सिंगर पर एफआईआर भी की गई थी.
‘सनक’ गाने को लेकर हुआ था विवाद
साल 2023 में रैपर बादशाह का गाना ‘सनक’ भी विवादों में आ गया था. इस गाने में भोलेनाथ के नाम के इस्तेमाल को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि गाने में भगवान के नाम का प्रयोग अनुचित तरीके से किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. पुजारी ने FIR करने की भी चेतावनी दी थी. इसके बाद सिंगर को माफी मांगनी पड़ी थी.
लिरिक्स चुराने का भी लगा आरोप
बादशाह पर सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ के लिरिक्स चोरी करने का आरोप लगा था. आरोप में कहा गया कि उन्होंने बिनी क्रेडिट दिए गाने का इस्तेमाल किया था. जब विवाद बढ़ा तो बादशाह ने ‘गेंदा फूल’ के गीतकार को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था, तब जाकर मामला शांत हुआ था.
कब की थी करियर की शुरुआत?
बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में मशहूर रैपर Yo Yo Honey Singh के साथ हिप-हॉप ग्रुप Mafia Mundeer से की थी. हालांकि साल 2012 में हनी सिंह से अलग होने के बाद बादशाह ने सोलो करियर शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली. बादशाह को पहली बड़ी सफलता 2012 में उनके हरियाणवी गाने ‘कर गई चुल’ से मिली.
टटीरी गाने को लेकर भी हुआ था विवाद
साल 2026 में बीते 01 मार्च को हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था. आरोप है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अश्लील दृश्यों को दिखाया गया है. इस गाने को बादशाह ने गाया है.