Bajaj Auto Upcoming Bikes 2026: इस साल लॉन्च होंगी बजाज की ये दमदार बाइक्स, मिड ईयर तक बदल जाएगा पोर्टफोलियो!
Bajaj Auto Upcoming Bike Launch: टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बाइक लवर्स को एक बेहतरीन सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है. कंपनी आने वाले कुछ ही महीनों में कई दमदार बाइक्स लॉन्च करने वाली है. इस लिस्ट में बजाज पल्सर 2026, बजाज प्लेटिना 125, बजाज पल्सर एनएस150, बजाज पल्सर आरएस400, बजाज एवेंजर 400, बजाज डॉमिनॉर 400, और बजाज एडवेंचर जैसी बाइक्स दी गई हैं. आइए जानते हैं कि इन्हें कब और किस कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है?
बजाज प्लेटिना 125
बजाज प्लेटिना 125 को प्लेटिना रेंज में टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल बाइक होन वाली है. हालांकि पल्सर 125 से नीचे होगी. कहा जा रहा है कि इसकी डिजाइन शायद प्लेटिना 110 जैसी होने वाली है. अनुमान जताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 80000 रुपए हो सकती है.
बजाज पल्सर एनएस150
आने वाली बजाज पल्सर NS150 एक स्पोर्टी 150cc बाइक होने वाली है, जो स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए अच्छा तोहफा हो सकती है. यह पल्सर NS125 और ज्यादा पावरफुल पल्सर NS160 के बीच लॉन्च की जा सकती है. इसे जून 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. वहीं इसकी कीमत 1,22,000 रुपए तक हो सकती है.
बजाज पल्सर 2026
बजाज पल्सर 2026 को फरवरी 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 95000 रुपए हो सकती है. ये बाइक पेट्रोल बाइक होने वाली है. हालांकि अब तक इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है.
बजाज पल्सर आरएस 400
बजाज पल्सर आर एस 400 पेट्रोल वेरिएंट में आने वाली है. इसमें 400सीसी का इंजन दिया जा सकता है. इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. इसकी कीमत 2 लाख रुपए हो सकती है.ये एक स्पोर्ट्स बाइक होने वाली है, जिसे लोग काफी पसंद कर सकते हैं.
बजाज एवेंजर 400 2026
बजाज एवेंजर 400 को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 2 लाख से 2,20,000 रुपए के बीच हो सकती है. इसमें 373सीसी का इंजन मिल सकता है. ये 35पीएस की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है.
बजाज एडवेंचर
बजाज एडवेंचर को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 2 लाख रुपए हो सकती है. ये एक पेट्रोल बाइक होगी. ये माइलेज से लेकर हर मामले में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.