Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मोहम्मद शमी से लेकर ईशान तक… टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी, जिन्हें BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं मिली जगह

मोहम्मद शमी से लेकर ईशान तक… टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी, जिन्हें BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं मिली जगह

BCCI Central ContracBCCI Central Contract: बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जो पिछले साइकिल में लिस्ट में शामिल थे.t: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार रात को साल 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड A+ से निकालकर बी कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है. BCCI ने ग्रेड ए में सिर्फ शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है. इसके अलावा ग्रेड सी में साईं सुदर्शन को जगह दी गई है. हालांकि ऐसे भी कई खिलाड़ी रहे, जो पिछले कॉन्ट्रैक्ट साइकिल की लिस्ट में थे, लेकिन इस बार उन्हें बाहर कर दिया गया है. देखें उन खिलाड़ियों की लिस्ट…

Last Updated: February 10, 2026 | 1:25 PM IST
Mohammed Shami - Photo Gallery
1/8

मोहम्मद शमी

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है. शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया. मोहम्मद शमी इस समय घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां पर वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Ishan Kishan - Photo Gallery
2/8

ईशान किशन

भारत के बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हाल ही में ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2023 के बाद से वापसी की थी. उम्मीद जताई जा रही थी कि ईशान किशन को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें नजरअंदाज किया.

Rajat Patidar - Photo Gallery
3/8

रजत पाटीदार

टीम इंडिया के बल्लेबाज और RCB कप्तान रजत पाटीदार को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 की लिस्ट में जगह नहीं दी गई है. रजत पाटीदार लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने अभी तक भारत के लिए 3 टेस्ट और एक वनडे मैच खेले हैं.

Sarfaraz Khan - Photo Gallery
4/8

सरफराज खान

घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. सरफराज खान को साल 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिला. हालांकि सरफराज खान लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां पर उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया है. सरफराज खान ने अभी तक भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं.

Mukesh Kumar - Photo Gallery
5/8

मुकेश कुमार

भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी साल 2025-26 सीजन के लिए बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए साल 2024 में आखिरी मैच खेला था. उन्होंने अभी तक भारत के लिए कुल 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Sai Sudharsan - Photo Gallery
6/8

साईं सुदर्शन की एंट्री

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है. वह इस लिस्ट में शामिल किए जाने वाले सबसे नए खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया गया है.

Rohit Sharma and Virat Kohli - Photo Gallery
7/8

रोहित-विराट का डिमोशन

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है. अब उन्हें B कैटेगरी में शामिल किया गया है. इसके अलावा BCCI ने 7 करोड़ रुपये A+ कैटेगरी को भी खत्म कर दिया है.

BCCI players salary - Photo Gallery
8/8

किस कैटेगरी में कितने पैसे मिलेंगे?

BCCI के अनुसार, अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ 3 कैटेगरी होगी, जिसमें A, B और C ग्रेड शामिल है. A कैटेगरी में खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, B कैटेगरी में 3 करोड़ रुपये और C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक रिटेनरशिप फीस का एलान नहीं किया है.

More News