घूसखोर पंडत से पहले इन फिल्मों के नाम पर हुआ विवाद, रामलीला-पदमावत जैसी तमाम फिल्में लिस्ट में शामिल
Controversial Movie Names: हाल ही में नेटफ्लिक्स ने मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का फर्स्ट लुक रिलीज किया था. इसके बाद फिल्म के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी फिल्म घूसखोर पंडत एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है. लोगों को फिल्म से नहीं बल्कि उसके टाइटल से परेशानी है. हालांकि ये कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसके नाम को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है. इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में ररही हैं, जिनके नाम को लेकर बवाल हुआ. फिल्म के मेकर्स को मजबूरन फिल्म का टाइटल बदलना पड़ा. आइए जानते हैं उनके बारे में…
घूसखोर पंडत
फिल्म घूसखोर पंडत के नाम को लेकर विवाद चल रहा है. एक विशेष वर्ग का कहना है कि इस फिल्म का नाम मेकर्स ने जानबूझकर रखा है. इसके नाम को लेकर मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है. वहीं इसके पोस्टर और टीजर को भी सोशल मीडिया से हटा दिया गया है.
लक्ष्मी
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी का नाम मेकर्स ने 'लक्ष्मी बॉम्ब' था. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लव जिहाद का एंगल दिया गया. इसकी वजह ये थी कि हिंदू धर्म में लक्ष्मी मां को देवी मानकर पूजा जाता है. इस नाम के साथ बॉम्ब लगाने के कारण बवाल हुआ. फिल्म के नाम से बॉम्ब हटा दिया गया.
पद्मावत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत को नाम के कारण काफी विवाद झेलना पड़ा. रण सेना ने मेकर्स पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. पहले फिल्म का नाम पद्मावीथे लेकिन विवाद के बाद कुछ सीन्स को काटा गया और नाम बदलकर पद्मावत किया गया.
गोलियों की रासलीला राम-लीला
संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का पुराना नाम सिर्फ रामलीला ही था. धार्मिक बावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध हुआ. इसके बाद इसका नाम बदलकर गोलियों की रासलीला राम-लीला किया गया. साथ ही फिल्म में कम्यूनिटी के नाम भी बदले गए.
लवयात्री
आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म का पुराना नाम लवरात्रि था. ये नवरात्रि से मिलती जुलता नाम थ, जिसके कारण फिल्म क विवाद का सामना करना पड़ा. सलमान खान ने इस नाम का बदलकर लवयात्री रखने का फैसला किया.
बिल्लू
शाहरुख खान और इरफान खान की फिल्म बिल्लू का नाम पहले बिल्लू बार्बर रखा गया था लेकिन बार्बर समुदाय ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मेकर्सने इसका नाम बदलकर बिल्लू रख दिया था.
जजमेंटल है क्या?
जजमेंटल है क्या? फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमाार राव हैं. पहले उस फिल्म का नाम मेंटल है क्या था? इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी ने इसे मानसिक बीमार लोगों के लिए इंसल्टिंग बताया. इसके बाद इसका नाम बदलकर जजमेंटल है क्या रखा गया.