लेना चाहते हैं फीचर्स से भरपूर दमदार एडवेंचर बाइक, ये 7 Adventure Bikes ऑफरोडिंग में देंगी शानदार परफॉर्मेंस
Best Adventure Bikes: भारत में एडवेंचर बाइकिंग का क्रेज़ पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है. एडवेंचर बाइक्स शहर में अच्छा पर्फॉम करने के साथ ही साथ हाइवे और पहाड़ों पर भी काफी शानदार प्रदर्शन दिखाती है. एडवेंचर बाइकों को आप ऑफरोडिंग के लिए कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही यह आपको स्पोर्ट्स बाइक का भी फील देती है. लेकिन, कुछ एडवेंचर बाइक को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज होते रहते हैं, इसलिए इस लेख को जरूर पढे़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ एडवेंचर बाइकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके लिए इन बाइकों के बारे में जानना आसान हो पाए. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
Royal Enfield Himalayan 450
Royal Enfield Himalayan 450 एक एडवेंचर बाइक है, जो 450 सीसी के इंजन में देखने को मिलती है. इस बाइक को आप ऑफरोडिंग के लिए ले सकते हैं. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 3 लाख रुपये से शुरु होती है.
Hero XPulse 200
अगर आप एक बेहतरीन एडवेंचर बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hero XPulse 200 को घर ला सकते हैं. इस बाइक में आपको 199.6cc का 4 वॉल्व कूल्ड इंजन देखने को मिलता है.इस बाइक में आपको 20 एमएम की ग्राउंड क्लीयरेंस देखने के लिए मिलती है.
KTM 390 Adventure
एडवेंचर बाइक की बात आते ही KTM 390 Adventure का जिक्र जरूर होता है. यह बाइक 398.63 cc के दमदार इंजन के साथ आती है. यह बाइक आपको
46 PS की पावर देने के साथ ही साथ 39 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी काफी अच्छी मानी जाती है.
TVS Apache RTX 300
अगर आप एक अच्छी एडवेंचर या स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Apache RTX 300 को निश्चिंत होकर ले सकते हैं. यह बाइक 299.1cc के इंजन के साथ आती है, जो आपको 36 PS की पावर देती है. वहीं, इस बाइक में आपको 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो ऑफरोडिंग के लिए काफी अच्छी है.
Suzuki V-Strom SX
एडवेंचर बाइक लेना चाहते हैं तो आपके लिए Suzuki V-Strom SX भी एक सटीक और पर्फेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह बहाइक आपको 2.11 लाख की कीमत पर मिल सकती है, जिसमें 249ccका ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन भी मिलता है.
BMW G 310 GS
अगर आप एक अच्छी एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं तो ऐसे में BMW G 310 GS को ले सकते हैं. इस बाइक में आपको 313cc liquid-cooled single-cylinder मिलता है, जो ऑफरोडिंग के लिए अच्छा माना जाता है.
Triumph Scrambler 400 X
ऑफरोडिंग करने के लिए अगर आप कोई बाइक लेना चाह रहे हैं तो ऐसे में Triumph Scrambler 400 X यह आपके लिए एक सटीक बाइक साबित हो सकती है. इस बाइक में आपको ऑफरोडिंग वाले सभी जरूरी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.