Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कम सैलरी वाले लोग भी खरीद सकते हैं ये 7 बाइकें, नहीं रहेगी बजट की कोई टेंशन, देखें लिस्ट

कम सैलरी वाले लोग भी खरीद सकते हैं ये 7 बाइकें, नहीं रहेगी बजट की कोई टेंशन, देखें लिस्ट

Best Affordable Bikes: आज के समय में बाइक सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी क एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस  आने-जाने से लेकर अपने रोजाना के कामों को करने में बाइक काफी जरूरी मानी जाती है. लेकिन, सवाल यह उठता है कम कीमत में अगर कोई किफायती बाइक लेना चाहे तो कौन सी बाइक लेना सही है.

अगर आपकी सैलरी कम है और आप ऐसे में कोई बाइक लेनी चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं कम सैलरी वाले लोग कौन सी बाइकें ले सकते हैं. 

Last Updated: March 29, 2026 | 3:28 PM IST
Bajaj Pulsar NS 125 - Photo Gallery
1/7

Bajaj Pulsar NS 125

अगर आपकी सैलरी कम है तो ऐसे में Bajaj Pulsar NS 125 को ले सकते हैं. इस बाइक में आपको दमदार लुक्स मिलने के साथ ही साथ एक अच्छा माइलेज भी मिलता है. इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 92,000 से लेकर 1.05 लाख रुपये तक मिलती है.

Hero Splendor Plus - Photo Gallery
2/7

Hero Splendor Plus

कम सैलरी वालों के लिए हीरो स्प्लेंडर काफी दमदार बाइक मानी जाती है. इस बाइक में आपको एक अच्छी माइलेज मिलती है. इस बाइक को आप महज 10 से 15 हजार रुपये की डाउनपेमेंट करके भी घर ला सकते हैं.

Honda Livo - Photo Gallery
3/7

Honda Livo

हॉन्डा की लीवो बाइक भी अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइक मानी जाती है. इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 79,555 से लेकर 82,122 तक जाती है. इस में आपको जरूरत के सभी फीचर्स मिलते हैं और एक अच्छी माइलेज भी.

Honda Shine - Photo Gallery
4/7

Honda Shine

Honda Shine 125 सीसी की दमदार बाइक है, जो अपने सेगमेंट में न केवल बेस्ट मानी जाती है, बल्कि परफॉर्मेंस और फीचर्स में भी काफी जबरदस्त मानी जाती है. यह एक कम्यूटर बाइक है, जिसकी कीमत 81794 से लेकर 87186 रुपये के बीच है.

Hero Glamour - Photo Gallery
5/7

Hero Glamour

अगर आप भी कम बजट या कम सैलरी में कोई ऐसी बाइक देख रहे हैं, जो आपको एक अच्छी माइलेज और परफॉर्मेंस दे तो ऐसे में हीरो की ग्लैमर बाइक ले सकते हैं. इस बाइक में आपको काफी फीचर्स मिलेंगे.

Honda SP 125 - Photo Gallery
6/7

Honda SP 125

Honda SP 125 में आपको एक अच्छी परफॉर्मेंस के साथ ही साथ एक अच्छी माइलेज भी मिल सकती है. इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये से भी कम है, जो आपके बजट में आसानी से बैठ सकती है.

Hero Xtreme 125R - Photo Gallery
7/7

Hero Xtreme 125R

कम बजट में अगर आप एक स्टाइलिश बाइक को लेना चाहते हैं तो ऐसे में यह एक काफी किफायती बाइक हो सकती है. इसमेंनके वल जरूरत के फीचर्स मिलते है, बल्कि दमदार माइलेज भी मिलती है.

More News